सुषमा स्वराज ने दी जानकारी- पोलैंड  हमले  का शिकार भारतीय छात्र  जिंदा

punjabkesari.in Saturday, Apr 01, 2017 - 11:29 AM (IST)

पोलैंडः पोलैंड में एक भारतीय छात्र पर हमले की खबर आई थी। भारतीय छात्र को पोलैंड में कथित तौर पर बुरी तरह से पीटा गया था, जिसके बाद से पहले खबर आई थी कि उसकी हत्या हो गई। इस घटना के बाद  विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भारतीय राजदूत से तुरंत रिपोर्ट मांगी थी और पीड़ित को बेहतर से बेहतर इलाज देने को कहा था। लिहाजा अब खबर आ रही है कि पीड़ित भारतीय छात्र सही सलामत है और जिंदा है। सुषमा स्वराज ने शुक्रवार रात ट्वीट कर बताया कि उन्होंने इस सिलसिले में भारतीय राजदूत से बात की और उनसे रिपोर्ट देने के लिए कहा है।

 उन्होंने पोलैंड में भारतीय दूतावास के ट्विटर के जरिए बताया कि पीड़ित की हर संभव मदद की गई, जिसके चलते वह छात्र बच गया। इस बारे में भी विदेश मंत्री ने अपने ट्विटर हैडिंल के जरिए पोस्ट करके बताया कि वह छात्र जिंदा और ठीक हैै। बता दें कि इससे पहले सुषमा ने अपने ट्विटर पेज पर पोलैंड के मीडिया में चल रही भारतीय छात्र की हत्या की खबर के बारे में बताया था। विदेशों में भारतीय नागरिकों की हत्या के कई  मामले सामने आए हैं। बीते दिन ही अमरीका के इंडियाना में भारतीय मूल के एक सिख डॉक्टर को एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर जान से मार डालने की धमकी दी है।

सामुदायिक नेताओं ने बताया कि इंडियाना स्थित मोनरो हॉस्पिटल में डॉक्टर अमनदीप सिंह को हाल में अज्ञात व्यक्ति ने उनके सेल फोन पर एक टैक्स्ट संदेश के माध्यम से जान से मार डालने की धमकी दी है। उन्होंने बताया कि धमकी देने वाले ने दावा किया है कि वह उन लोगों को भी मार चुका है जो लोग पहले अमनदीप के फोन नंबर के मालिक थे। इंडियानापोलिस स्थित सिख्स पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (एसपीएसी) ने एक बयान में बताया ‘‘इससे संकेत मिलता है कि अब सिंह की बारी है। ब्लूमिंगटन पुलिस ने पाया कि फोन का मालिक जीवित है और एक तीसरे पक्ष ने नंबर को हैक कर लिया था।

सिंह ने बताया कि स्थानीय पुलिस घटना की जांच नस्ली कारण से प्रेरित झूठी धमकी के तौर पर कर रही है। भारत से स्नातक करने के बाद साल 2003 से सिंह अमरीका में रह रहे हैं। 3  साल पहले वह मोरेनो हॉस्पिटल में एक प्रशासनिक पद पर इंडियाना आए। इससे पहले भारतीय मूल के अमेरिकी दीप राय को 3 मार्च के दिन केंट स्थित उनके घर के बाहर एक व्यक्ति ने गोली मार दी थी। मामला संघीय नागरिक अधिकारों के उल्लंघन का है या नहीं यह सुनिश्चित करने के लिये तथ्य एवं सबूत जुटाए जाएंगे। मामले की जांच जारी है इसलिये हम इस पर आगे और टिप्पणी नहीं कर सकते।’ राय को रविवार (5 मार्च) को अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News