#independenceday: जानिए भारत की आजादी से जुड़ी कुछ रोचक बातें

punjabkesari.in Saturday, Aug 15, 2020 - 12:07 PM (IST)

नई दिल्लीः 15 अगस्त, 1947 को हमें ब्रिटिश राज से आजादी मिली थी। तब से आज तक हम इस दिन अपने आजादी के जश्न को मनाते आ रहे हैं। हालांकि यह दिन हमें आसानी से हासिल नहीं हुआ। न जाने कितनी कुर्बानियां और कितने समझौते हुए तब जाकर भारत ने स्वतंत्रता का सूरज देखा।

‘स्वतंत्रता दिवस’ से जुड़ी कुछ खास बातें
-यूरोपीय व्यापारियों ने 17वीं सदी से ही भारतीय उपमहाद्वीप में पैर जमाना आरंभ कर दिया था। अपनी सैन्य शक्ति में बढ़ोतरी करते हुए ईस्ट इण्डिया कम्पनी ने 18वीं सदी के अंत तक स्थानीय राज्यों को अपने वशीभूत करके अपने आप को स्थापित कर लिया था।

-1857 के प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के बाद भारत सरकार अधिनियम 1858 के अनुसार भारत पर सीधा आधिपत्य ब्रितानी ताज (ब्रिटिश क्राउन) अर्थात ब्रिटेन की राजशाही का हो गया।

-फरवरी 1947 में प्रधानमंत्री क्लीमेंट एटली ने ये घोषणा की कि ब्रिटिश सरकार जून 1948 से ब्रिटिश भारत को पूर्ण आत्म-प्रशासन का अधिकार प्रदान करेगी।

-अंतिम वायसराय लॉर्ड माउंटबेटन ने सत्ता हस्तांतरण की तारीख को आगे बढ़ा दिया। उन्होंने 15 अगस्त को चुना।

-ब्रिटिश सरकार ने भारत को दो राज्यों में विभाजित करने के विचार को 3 जून 1947 को स्वीकार कर लिया व ये भी घोषित किया कि उत्तराधिकारी सरकारों को स्वतंत्र प्रभुत्व दिया जाएगा

-14 अगस्त 1947, को पाकिस्तान का स्वतंत्रता दिवस घोषित हुआ। मुहम्मद अली जिन्ना ने कराची में पहले गवर्नर जनरल के रूप में शपथ ली।

-15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ।

-14 अगस्त की मध्यरात्रि को नेहरू ने एक भाषण दिया था ‘ट्रिस्ट विद डेस्टनी‘। इसे पूरी दुनिया ने सुना लेकिन गांधी जी रात 9 बजे ही सोने चले गए।

 PunjabKesari
-15 अगस्त 1947 को, पूरा देश आजादी के जश्न में डूबा था लेकिन गांधी जी इसमें शामिल नही हो पाए, क्योकिं वह इस समय कलकत्ता में हिंदु-मुस्लिम दंगे को रोकने में लगे थे। इस दौरान उन्होंने शांति अपील के लिए 24 घंटे का उपवास रखा।

-भारत और पाकिस्तान के बीच 15 अगस्त तक कोई सीमा रेखा नहीं खींची गई थी लेकिन 17 अगस्त को रेडक्लिफ लाइन के रूप में खींची गई।

-अमेरिका को आजाद हुए 240 साल हो चुके हैं लेकिन भारत को सिर्फ 70 साल।

-हर स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय प्रधानमंत्री लाल किले से झंडा फहराते हैं. लेकिन 15 अगस्त, 1947 को ऐसा नहीं हुआ था. लोकसभा सचिवालय के एक शोध पत्र के मुताबिक नेहरू ने 16 अगस्त, 1947 को लाल किले से झंडा फहराया था.

-भारत 15 अगस्त को आज़ाद जरूर हुआ लेकिन उसका अपना कोई राष्ट्र गान नहीं था। रवींद्रनाथ टैगोर ने 1911 में जन-गण-मन लिखा था, यह राष्ट्रगान 1950 में ही बन पाया।

-15 अगस्त भारत के अलावा तीन अन्य देशों का भी स्वतंत्रता दिवस है. दक्षिण कोरिया जापान से 15 अगस्त, 1945 को आज़ाद हुआ। ब्रिटेन से बहरीन 15 अगस्त, 1971 को और फ्रांस से कांगो 15 अगस्त, 1960 को आजाद हुआ।

-15 अगस्त 1972 को भारत में डाक पिन की शुरुआत की गई थी। यह छ: अंकों का नंबर होता है।

-आजादी के बाद पुर्तगाल ने अपने संविधान में संशोधन करके गोवा को अपना हिस्सा घोषित कर दिया था। फिर 19 दिसंबर 1961 को भारतीय फौज ने गोवा पर कब्जा करके उसे भारत का हिस्सा बनाया।

-15 अगस्त 1982 को इंदिरा गांधी के भाषण के साथ भारत में टीवी पर रंगीन प्रसारण की शुरुआत हुई।

-ब्रिटिश सरकार काफी पहले ही भारत को आजाद करने का मन बना लिया था लेकिन अंग्रेजी सरकार के अंतिम वायसराय लॉर्ड माउंटबेटन ने देश को 15 अगस्त को ही आजाद घोषित करने का निश्चय किया। ऐसा इसलिए क्योंकि इसी दिन ठीक दो वर्ष पहले यानि 15 अगस्त, 1945 को जापान ने खुद को मित्र देशों के सामने समर्पित किया था।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Anil dev

Recommended News

Related News