दिल्लीः बेटी के साथ अफेयर का मां करती थी विरोध, महिला को आरोपी ने घर में घुसकर मारी गोली...मौत

punjabkesari.in Friday, Apr 26, 2024 - 10:26 PM (IST)

नेशनल डेस्कः देश की राजधानी दिल्ली में बेखौफ बदमाशों का कहर बढ़ता जा रहा है। दरअसल, दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में बदमाशों ने घर में घुसकर एक महिला को गोली मार दी। परिजन जब तक कुछ समझ पाते तब तक बदमाश घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। वहीं आनन-फानन में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस को पूरी घटना की पहले से जानकारी थी, लेकिन इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। वहीं घटना के बाद मौके पर पुलिस बल पहुंचा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

बताया जा रहा है कि आरोपी ने हत्याकांड से पहले वॉट्सएप स्टेटस में पिस्टल चलाने का वीडियो लगाया था। वीडियो में वह पिस्टल को कॉक करते हुए दिखाई दे रहा था। इसके अलावा एक और स्टेटस में उसने एक दूसरा वीडियो लगाया था, जिसमें पिस्टल के साथ कारतूस भी रखे हुए दिखाई दे रहे थे।

परिवार ने बेटी से छेड़छाड़ की पुलिस में दी शिकायत 
परिवार वालों ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आपोपी अपने साथी के साथ घर पर आया था। इसके बाद उन्होंने महिला को गोली मार दी। परिवार वालों ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि महिला की बेटी के साथ आरोपी छेड़छाड़ करता था। महिला इसका विरोध करती थी, इस वजह से आरोपी खफा था। गुस्से में उसने वारदात को अंजाम दे दिया। महिला को गोली मारने के बाद आरोपी अपने साथी के साथ मौके से फरार हो गया। वारदात की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

आरोपी की धरपकड़ में जुटी पुलिस
इस मामले में दिल्ली के महिंद्रा पार्क थाने की पुलिस जांच में जुटी हुई है। आरोपी की तलाश कर रही है। महिला की बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए नजदीक के अस्पताल में भेज दिया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ की। आरोपी शख्स को पड़ने के लिए पुलिस टीम दबिश डाल रही है। वारदात स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। उधर इस वारदात के बाद से इलाके के लोग काफी दहशत में हैं। लोग दिनदहाड़े हत्या की वारदात से दिल्ली की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Recommended News

Related News