मंदिर से घर लौट रही महिला पर हाथी ने किया हमला, हुई मौत, 2 अन्य घायल

punjabkesari.in Friday, Apr 26, 2024 - 10:40 PM (IST)

नेशनल डेस्क : महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में एक जंगली हाथी के हमले में 55 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई और दो अन्य महिलाएं घायल हो गईं। एक वन अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार रात भामरागढ़ वन क्षेत्र के हिदुर गांव में हुई।

उन्होंने बताया कि पीड़िता एक मंदिर में एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद गांव लौट रही थी कि तभी एक हाथी ने उस पर हमला कर दिया। अधिकारी ने बताया कि हमले में राजे हलामी की मौत हो गई और दो अन्य महिलाएं घायल हो गईं। उन्होंने कहा कि घायलों का चंद्रपुर के एक अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Recommended News

Related News