सोशल मीडिया पर कितना बिताते हैं वक्त?, रिपोर्ट के खुलासे से चौंक जाएंगे आप

punjabkesari.in Tuesday, Apr 25, 2023 - 06:21 PM (IST)

नेशनल डेस्कः आधुनिक दुनिया में इंटरनेट सबकी जरूरत बन गया है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर लोगों की मौजूदगी ने इंटरनेट की उपयोगिता को और बढ़ा दिया है। किस देश में सोशल मीडिया का सबसे ज्यादा उपयोग किया जाता है। लोग कितना वक्त सोशल मीडिया पर बिताते हैं। एक रिपोर्ट ने इसका खुलासा किया है। वर्ल्ड स्टेटिक्स नाम के एक ट्विटर अकाउंट पर इसकी जानकारी साझा की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में लोग करीब पौने तीन घंटे हर दिन सोशल मीडिया पर बिताते हैं। इस रिपोर्ट के मुताबिक, नाइजीरिया सबसे ऊपर है, जहां लोग करीब साढ़े चार घंटे सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, सोशल मीडिया पर सबसे कम जापान के लोग एक्टिव रहते हैं। जापान के लोग महज 49 मिनट ही सोशल मीडिया पर खर्च करते हैं। इससे ऊपर स्वीडन है, जहां करीब 1 घंटे 11 मिनट हर दिन सोशल मीडिया पर यूजर्स बिताते हैं। वहीं भारत की बात करें तो करीब 30 देशों की इस लिस्ट में भारत का 14वां स्थान है, जहां एक यूजर्स एक दिन में करीब 2 घंटे 44 मिनट सोशल मीडिया पर खर्च करता है। अमेरिका में यह 2 घंटे 11 मिनट है। चीन में 2 घंटे 1 मिनट है। इसके अलावा कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, स्पेन, डेनमार्क और यूके जहां लोग करीब 2 घंटे सोशल मीडिया का उपयोग करते हैं।  


साल 2014 के बाद भारत में तेजी से बढ़ा इंटरनेट का प्रयोग
साल 2014 के बाद देश में इंटरनेट का उपयोग तेजी से बढ़ना शुरू हुआ। पहले लोग फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया साइट्स पर कम समय बिताते थे। इंटरनेट महंगा होने के कारण भारत में बेहद कम ही लोग सोशल मीडिया पर एक्टिव थे। लेकिन साल 2016 में रिलायंस इंडस्ट्री के एक फैसले से लोगों को सोशल मीडिया का आदी बना दिया। दरअसल, रिलायंस इंडस्ट्री की ओर से साल 2016 में जियो लॉन्च किया गया। शुरू के एक साल तक जियो की ओर से अनलिमिडेट कॉलिंग और डाटा फ्री दिया गया। इससे लोगों ने तेजी से इंटरनेट को अपनाया।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Related News