PM मोदी पर फूटा ट्विटर यूजर्स का गुस्सा, ट्रैंड करने लगा #PakistaniHeroModi

punjabkesari.in Wednesday, Feb 22, 2017 - 04:52 PM (IST)

नई दिल्ली : ट्विटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी को निशाने पर लेते हुए #PakistaniHeroModi ट्रेंड कर रहा है। इसपर लोग पीएम मोदी को पाकिस्तान का गुलाम तक करार दे रहे हैं। एक ने लिखा कि भाजपा सत्ता में आने से पहले अलग तरह से बर्ताव करती थी लेकिन सत्ता में आने के बाद उसका बर्ताव बदल गया। एक ने लिखा कि भाजपा पर वो कहावत सही बैठती है घर का भेदी लंका ढाये। वहीं अगले ट्वीट में कहा गया कि भाजपा सरकार पाकिस्तानी प्रेमी है। 
 

क्यों फूटा यह गुस्सा
दरअसल राज्ससभा सांसद राजीव चंद्रशेखर ने पाकिस्तान को आंतकवाद प्रायोजित देश घोषित करने के लिए एक विधेयक पेश किया था। लेकिन नरेंद्र मोदी सरकार ने उसका साथ नहीं दिया। इसपर लोगों का गुस्सा फूटा। चंद्रशेखर ने राज्यसभा में उड़ी हमले का जिक्र करते कहा था कि 18 सितंबर, 2016 में हुए आतंकी हमले में 19 जवान शहीद हो गए थे। यह भारत के खिलाफ पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद का हिस्सा था। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बिल का विरोध करते हुए संसदीय सचिवालय को लिखा कि इससे अंतर्राष्ट्रीय संबंधों के लिए खतरा पैदा हो सकता है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News