इतिहास में पहली बार पाकिस्तान में मुस्लिम कर रहे इकलौते राम मंदिर का निर्माण (Video)

punjabkesari.in Tuesday, Feb 27, 2024 - 02:00 PM (IST)

इस्लामाबाद: अयोध्या में  राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद पूरी दुनिया राममय हो रही है। यहां तक कि जेश मुस्लिम देश अबू धाबी में भी  विशाल मंदिर का उध्घान किया गया वहीं भारत के कट्टर दुश्मन पड़ोसी देश में पाकिस्तान में भी इकलौते  राम मंदिर का पुनर्निर्माण होने  लगा है,जिस की काफी चर्चा रही है। खास बात यह है कि इंस मंदिर की इमारत मुस्लिम कारीगर और मजदूर बना रहे हैं।  इस नई इमारत को बाबर और जुल्फिकार नाम के दो मुस्लिम युवक तैयार कर रहे हैं।

पाकिस्तान में बन रहा ये राम मंदिर  अयोध्या या अबू धाबी की तरह बड़ा औऱ भव्य तो नहीं है लेकिन वहां की अल्पसंख्यक हिन्दू आबादी के लिए यह बड़ी अहमियत रखता है और हिंदुओं की आस्था का केंद्र है। पाकिस्तान के डेरा रहीम यार खान के रहने वाले माखन राम जयपाल ने अपने एक यूट्यूब वीडियो में इस मंदिर के दर्शन के बाद  इसके बारे में जानकारी सांझा की है। माखन राम जयपाल के मुताबिक, सिंध प्रांत के इस्लामकोट में यह करीब  2500 साल पुराना राम मंदिर है। आसपास की हिन्दू आबादी के लोग यहां आकर पूजा अर्चना करते हैं।

PunjabKesari

स्थानीय लोगों का कहना है कि ये पाकिस्तान का अकेला हिन्दू मंदिर है, जहां बाकायदा पूजा होती है। इस मंदिर की इमारत काफी पुरानी होने की वजह से जर्जर हो चुकी है। ऐसे में अब इसके बराबर में ही नई मंदिर की नई इमारत बनाई जा रही है। माखन ने बताया है कि मंदिर बनाने में लगे कारीगरों के अलावा मजदूर भी मुसलमान ही हैं। इन लोगों ने कहा कि उनको अगले छह महीने में मंदिर की नई इमारत बन जाने की उम्मीद है। इसके बाद जो मूर्तियां पुराने मंदिर में रखी हैं। उनको पूरे विधान के साथ नई इमारत में विराजमान कर दिया जाएगा। इस मंदिर में भगवान राम, सीता और लक्ष्मण की मूर्तियों के अलावा भगवान शिव की मूर्ति भी स्थापित है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News