नहाती महिला का रिकॉर्ड किया वीडियो वायरल, अयोध्या में राम मंदिर दर्शन के लिए आई थी...
punjabkesari.in Friday, Apr 11, 2025 - 04:52 PM (IST)

नेशनल डेस्क: श्रीराम की नगरी अयोध्या, जहां भक्तजन आस्था और शांति की तलाश में आते हैं, वहां एक दिल दहला देने वाली घटना ने हर किसी को चौंका दिया है। राम मंदिर के दर्शन के लिए आई एक महिला श्रद्धालु की निजता तब भंग हो गई, जब वह खुद को सबसे सुरक्षित समझ रही थीं। यह घटना एक चेतावनी की तरह सामने आई है कि धार्मिक स्थलों पर न केवल आस्था की जरूरत है, बल्कि कड़ी निगरानी और सुरक्षा भी उतनी ही जरूरी है।
गेस्ट हाउस में महिला के स्नान का बना वीडियो, आरोपी रंगे हाथों पकड़ा गया
यह शर्मनाक घटना अयोध्या में स्थित राम मंदिर के गेट नंबर 3 के सामने मौजूद "राजा गेस्ट हाउस" की है। बताया गया कि सुबह करीब 6:30 बजे एक 30 वर्षीय महिला श्रद्धालु गेस्ट हाउस के बाथरूम में स्नान कर रही थीं, तभी वहां का एक कर्मचारी छुपकर उसका वीडियो बना रहा था। महिला की नजर जैसे ही उस पर पड़ी, उसने तुरंत शोर मचा दिया। आवाज सुनकर आसपास मौजूद अन्य श्रद्धालु और गेस्ट हाउस स्टाफ मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया। भीड़ ने पहले उसकी जमकर धुनाई की और फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
अयोध्या के गेस्ट हाउस में महिला के नहाते हुए वीडियो बनाने वाला युवक पकड़ा गया है। शुक्रवार सुबह साढ़े 6 बजे महिला श्रद्धालु ने युवक को वीडियो बनाते हुए रंगे हाथों पकड़ा। आरोपी को राम जन्मभूमि थाना पुलिस के हवाले कर दिया।
— Rajesh Sahu (@askrajeshsahu) April 11, 2025
पुलिस ने आरोपी के मोबाइल की जांच की तो महिलाओं के नहाते… pic.twitter.com/IwjnshrggS
मोबाइल में मिले कई और वीडियो, गेस्ट हाउस सील
राम जन्मभूमि थाना पुलिस जब मौके पर पहुंची और आरोपी का मोबाइल फोन जांचा, तो उसमें महिला के अलावा लगभग 10 अन्य लड़कियों के गुप्त वीडियो भी मिले। यह खुलासा और भी गंभीर था, क्योंकि यह दिखाता है कि आरोपी कोई पहली बार ऐसा नहीं कर रहा था। प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए राजा गेस्ट हाउस को सील कर दिया। जांच में यह भी सामने आया कि यह गेस्ट हाउस सरकारी रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा था, जो श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन की लापरवाही को उजागर करता है।