भयानक मौत देने से पहले गर्लफ्रेंड को घुमाया, शॉपिंग कराई फिर खंबे से बांध जिंदा जलाया, प्यार में पागल आरोपी लड़की से बना था लड़का

punjabkesari.in Tuesday, Dec 26, 2023 - 02:56 PM (IST)

चेन्नई: तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में प्रेमिका को जान से मारने का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। चेन्नई में एक सिरफिरे ट्रांससेक्सुअल शख्स ने शादी से इन्कार करने पर महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर को जिंदा जला दिया। इतना ही पहले उसे खंबे से बांधा फिर ब्लेड से काटा जिसके बाद उसे जिंदा जला दिया।

आरोपी ‘ट्रांससेक्शुअल' व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संदिग्ध की पहचान वेट्रिमारन के रूप में हुई है जो एक ‘ट्रांस' पुरुष है। आरोपी ने अपना नाम पंडी महेश्वरी (पूर्व में महिला) से बदलकर वेट्रिमारन रख लिया था। उसने चेन्नई के दक्षिणी उपनगर केलांबक्कम के पास थलंबूर में शनिवार को आर. नंदिनी को उनके जन्मदिन की पूर्व संध्या पर कुछ सरप्राइज देने के बहाने उनकी आंखों पर पट्टी बांधी, फिर जंजीरों से बांध दिया और जिंदा जला दिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने शादी करने के लिए अपना लिंग परिवर्तन कराया था और लड़की से लड़का बना था, लेकिन हाल के दिनों में नंदिनी किसी अन्य व्यक्ति के संपर्क में आ गई थी। नजदीकियां बढ़ने पर वेद्रिमारन ने नंदिनी की बेरहमी से हत्या कर दी।  वेट्रिमारन और नंदिनी दोनों बचपन में मदुरै में साथ पढ़े थे और एक ही कंपनी में काम भी करते थे।  
  
 पुलिस के मुताबिक 24 दिसंबर को नंदिनी का बर्थडे था। 23 दिसंबर को वेत्रिमारन ने उसे फोन किया और बर्थडे सरप्राइज के बहाने मिलने के लिए बुलाया था। वारदात से पहले. दोनों ने एक साथ शॉपिंग भी की और फिर तांबरम के पास स्थित एक अनाथालय भी गए थे।

जांच से पता चला कि 26 वर्षीय पंडी महेश्वरी मदुरै के एक स्कूल में नंदिनी के साथ पढ़ती थी। महेश्वरी द्वारा अपना नाम बदलकर वेट्रीमारन करने के बाद भी नंदिनी ने मानवीय आधार पर अपनी दोस्ती जारी रखी थी। उन्होंने बताया कि दोनों ने यहां एक कंपनी में काम किया था। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Related News