चिंतपूर्णी मां के दरबार में अर्पित किया 30 किलोग्राम छत्र, 30 से 45 लाख रुपये है कीमत

punjabkesari.in Thursday, Nov 30, 2023 - 12:00 PM (IST)

नेशनल डेस्क:  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में स्थित विश्वविख्यात शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में रोजाना हजारों श्रद्धालु नतमस्तक होते हैं। इस दौरान श्रद्धालु मां के दरबार में नकदी, सोना चांदी और बहुमूल्य वस्तुएं दान करते हैं।

बुधवार को देश की राजधानी दिल्ली से आए श्रद्धालु देवेन्द्र भल्ला ने 35 किलो चांदी का छत्र मां चिंतपूर्णी के दरबार में अर्पित किया। जब इस बारे में श्रद्धालु से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मां के दरबार में कोई मनोकामना की गई थी जो पूर्ण हो गई। इसके बाद आज मां के दरबार में चांदी का छत्र अर्पित किया, वहीं बताते चलें कि बाजार में छत्र की कीमत 30 से 35 लाख के बीच में बताई जा रही है।

इससे पहले  पंजाब के एक श्रद्धालु की ओर से दर्शन स्थल की दीवारों पर 35 किलोग्राम के लगभग चांदी लगवाई गई है। वहीं, इस पर मंदिर अधिकारी अजय मंडयाल ने बताया कि दिल्ली के श्रद्धालु की ओर से 30 किलो का चांदी का छत्र मन्दिर में चढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि माता रानी के भक्त मां के चरणों में आभूषण अर्पित करते हैं। उन्होंने कहा कि इस चांदी के छत्र उचित जगह देखकर स्थापित किया जाएगा। वहीं इस छत्र का बाजार भाव तीस से पैंतीस लाख रुपये के बीच बताया जा रहा है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Related News