दिल्ली: नेहरू प्लेस मेट्रो स्टेशन के पास शूटआउट, इनामी बदमाश गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Feb 06, 2017 - 11:28 AM (IST)

नई दिल्ली: दक्षिण दिल्ली के नेहरू प्लैस क्षेत्र में ईरोज होटल के समीप आज तड़के दिल्ली पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ में कम से कम दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कुख्यात अपराधी अकबर और उसके गिरोह के यहां आने की एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी की। बदमाशों के इस क्षेत्र में आने पर पुलिस ने उनका पीछा करना शुरू किया और इसी दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर गोलीबारी की जिसमें कम से कम दो पुलिसकर्मी घायल हो गए।

पुलिस टीम ने भी जवाबी गोलीबारी की और अकबर को धर दबोचने में सफलता हासिल की। उस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था। हालांकि उसके गिरोह के अन्य बदमाश भाग निकलने में कामयाब रहे। फिलहाल पुलिस ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर रखी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News