बेंगलुरु के टोल बूथ पर कार ने 50 मीटर तक व्यक्ति को घसीटा, Video में देखें खौफनाक मंजर

punjabkesari.in Sunday, Feb 16, 2025 - 11:29 AM (IST)

नेशनल डेस्क। बेंगलुरु के नेलमंगला हाईवे टोल बूथ पर एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है जहां एक व्यक्ति को कार ने करीब 50 मीटर तक घसीट लिया। यह पूरी घटना टोल बूथ पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। घटना का कारण वाहन ओवरटेक करने को लेकर हुए विवाद को बताया जा रहा है।

 

 

 

 

कैसे हुआ विवाद?

जानकारी के अनुसार जब दोनों वाहन टोल बूथ के पास पहुंचे तो उनके बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई। धीरे-धीरे यह बहस हाथापाई में बदल गई। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि कार का ड्राइवर व्यक्ति की शर्ट पकड़ लेता है और टोल गेट खुलने के बाद भी उसे नहीं छोड़ता। इसके बाद कार आगे बढ़ने लगी और वह व्यक्ति कार के साथ घसीटता चला गया। करीब 50 मीटर तक घसीटने के बाद जब व्यक्ति सड़क पर गिरा तो कार चालक तुरंत वहां से फरार हो गया।

पुलिस कर रही है जांच

घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान की जा रही है। पुलिस ने यह भी कहा है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

वहीं यह घटना सड़क पर बढ़ती हिंसा और लापरवाही का एक और उदाहरण है जो न केवल लोगों की जान के लिए खतरा बन सकती है बल्कि यह कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News