विपक्ष को झटका, सिद्धरमैया के शपथग्रहण से ममता ने बनाई दूरी!

punjabkesari.in Thursday, May 18, 2023 - 09:02 PM (IST)

नेशनल डेस्क: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कर्नाटक में सिद्धरमैया के शपथ ग्रहण समारोह से दूर रह सकती हैं और वह अपने स्थान पर किसी प्रतिनिधि को भेज सकती हैं। पश्चिम बंगाल सचिवालय से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी है। सिद्धरमैया 20 मई को कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

उनके साथ डी.के. शिवकुमार भी शपथ लेंगे जो इस सरकार में उप मुख्यमंत्री होंगे। कांग्रेस ने ममता बनर्जी, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, नेशनल कांफ्रेस के नेता फारूक अब्दुल्ला, बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे और कुछ अन्य विपक्षी नेताओं को आमंत्रित किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Recommended News

Related News