दूसरी बार शपथ लेने के बाद दिल्ली दौरे पर पहुंचे भूपेंद्र पटेल, पीएम मोदी से की मुलाकात
punjabkesari.in Wednesday, Dec 21, 2022 - 07:02 PM (IST)

नेशनल डेस्कः 12 दिसंबर को दूसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद भूपेंद्र पटेल मंगलवार को दिल्ली दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दोनों नेताओं की तस्वीरें निकलकर सामने आई हैं। इससे पहले पटेल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ मुलाकात की। बता दें कि गुजरात में विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 182 सीटों में से 156 सीटों पर प्रचंड जीत दर्ज की है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को लगातार दूसरी बार गुजरात का शासन दायित्व संभालने के लिए बधाई दी। धनखड़ ने भी भूपेंद्र पटेल को लगातार दूसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर दायित्व संभालने की बधाई दी। भूपेंद्र पटेल ने आज दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी मुलाकात की। उन्होंने भी पटेल को दूसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी।
Delhi | Gujarat CM Bhupendra Pate met PM Narendra Modi earlier today.
— ANI (@ANI) December 21, 2022
(Pic source: CM Bhupendra Patel's Twitter handle) pic.twitter.com/GbIbfNZRED
इससे पहले भूपेंद्र पटेल गुजरात के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल के सम्मान समारोह में शामिल हुए। इस समारोह में पीएम मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई नेताओं ने शिकरत की। पीएम मोदी ने पार्लियामेंट की बैठक में कहा था कि गुजरात की इस जीत में सबसे बड़ी भूमिका सीआर पाटिल की है।
बताते चलें कि गुजरात जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा मुख्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि मैं चाहता हूं कि इस चुनाव में नरेंद्र का रिकॉर्ड भूपेंद्र तोड़े और इसके लिए नरेंद्र जी जान से मेहनत करेगा। उन्होंने कहा कि गुजरात की जनता ने कमाल कर दिया। आजादी के बाद गुजरात के इतिहास के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। उन्होंने इसके लिए गुजरात की जनता का धन्यवाद भी किया था।