WhatsApp ने खोला बेवफा पति का राज, पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ा!
punjabkesari.in Wednesday, Jun 08, 2016 - 07:03 PM (IST)

नई दिल्ली: बेंगलुरु में रहने वाली सुमोना की जिंदगी एक वॉट्सऐप मैसेज ने बिखेर कर रख दी। जानकारी के मुताबिक, सुमोना(27) और अक्षय (33) पेशे से सॉफ्टवेयर इंजिनियर हैं और दोनों की शादी साल 2013 में हुई। सुमोना के प्रेगनेंट होने तक सब कुछ ठीक चल रहा था। जब वह गर्भवती हुई, तभी से अक्षय अक्सर देर से घर आने लगा। कुछ महीनों तक ऐसा ही चलता रहा और अपने पहले बच्चे के बाद वह रोजमर्रा की जिंदगी में बहुत व्यस्त हो गईं। वह अपना फोन भी सुमोना को छूने नहीं देते थे और ज्यादातर वक्त अकेले में बिताने लगे।
एक मैसेज ने बदल दी दुनिया
सुमोना के पति रोज देर से घर आते, काफी समय तक शॉवर लेते और फिर पूजा करने में व्यस्त हो जाते। सुमोना काफी समय से पति में आएं इस बदलाव से परेशान थी। एक रोज अक्षय जब बाथरूम में नहा रहा था वॉट्सऐप पर एक मैसेज आया। जो सुमोना के लिए खतरे की घंटी थी। इसके बाद सुमोना के लिए वह मेसेज ही पहली लीड बना। उसने फैसला किया कि मामले की तह तक जाने की कोशिश करूंगी, क्योंकि सीधे सवाल से सच्चाई तक पहुंत पाना मुश्किल था।
रंगे हाथों पकड़ा पति
रंगे हाथों पकड़ा पति
इसलिए सुमोना ने एक जासूस की मदद से पता लगाया कि उनके पति नियमित तौर पर एस्कॉर्ट सर्विस लेते हैं, जिसके बाद, सुमोना ने मेंगलुरु तक पति का पीछा किया, जहां एक एस्कॉर्ट के साथ अक्षय को रंगे हाथों पकड़ा। इसके बाद सुमोना ने सभी सबूतों के साथ पति और इस धंधे में जुड़े और लोगों के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई। सुमोना की शिकायत पर बेंगलुरु पुलिस कमिश्नर की तरफ से चलाई जाने वाली महिला हेल्पलाइन वनिता सहायवाणी ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।