मंदाकिनी ही नहीं बल्कि इस हसीना के हुस्न का भी दिवाना था दाऊद!

punjabkesari.in Friday, Jul 10, 2015 - 02:24 PM (IST)

मुंबई: अंडरवल्र्ड डॉन दाउद इब्राहिम एक बार फिर सुर्खियों में है। हाल ही में एक गुजराती न्यूज़ चैनल को दिए इंटरव्यू में उसने कहा था कि 1993 मुंबई बम ब्लास्ट में उसका कोई हाथ नहीं है। वह एक बिजनेसमैन है और अपना बिजनेस करता है।

बता दें कि दाऊद का बम ब्लास्ट से लेकरबॉलीवुड तक काफी दबदबा रहा है। उसकी न जाने कितनी अभिनेत्रियां गर्लफ्रेंड रही चुकी है। बता दें कि बॉलीवुड के अलावा पाकिस्तान में भी दाऊद की गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं, जिसके बारे में लोग कम ही जानते हैं।

पाकिस्तानी एक्ट्रेस अनीता अयूब थोड़े समय तक ही फिल्म इंडस्ट्री में रही। अनीता अकेली पाकिस्तानी एक्ट्रेस हैं, जो दाऊद की गर्लफ्रेंड थी। जब बॉलीवुड प्रोड्यूसर जावेद सिद्दिकी ने अनीता को अपनी फिल्म में साइन करने से मना कर दिया तब दाऊद के शूटर ने प्रोड्यूसर की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि दाऊद की 1985 में ''राम तेरी गंगा मैली'' की अभिनेत्री मंदाकिनी भी गर्लफ्रेंड रह चुकी है। मंदाकिनी का करियर 1996 में फिल्म ''जोरदार'' के साथ खत्म हो गया। फिल्मों से संन्यास लेने के दो साल पहले यानी 1994 में मंदाकिनी का नाम अंडरवल्र्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ भी जुड़ा। क्रिकेट के मैदान पर उन्हें दाऊद के साथ अकसर देखा गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News