वूमनस डे: डुग्गर प्रदेश की शेरनी कर्नैलनी अनंती देवी
punjabkesari.in Monday, Mar 08, 2021 - 04:25 PM (IST)

जम्मू (मोनिका जम्वाल): आज पूरा विश्व महिला दिवस मना रहा है। महिलाओं की महानता, उनके जज्बे, हौसजे और उनकी कुबार्नियां याद कर रहा है। हम आपको लेकर चलते हैं जम्म्ू कश्मीर के इतिहास के पन्नों में। बताते हैं एक ऐसी शख्सियत के बारे में जिन्होंने न दिलों पर ममता से राज किया।
अनंती देवी। कर्नल शिवराम सिंह की विधवा और कलीठ की रानी। कलीठ जम्मू के अखनूर का एक हिस्सा है। कम में उम्र में विधवाहो गईं। उन्होंने अपनी मर्दानगी से न सिर्फ अपने छह बच्चों का भरन पोषण किया बल्कि पति द्वारा छोड़ी हकुमत को भी संभाला।
हौसले ऐसे कि घुडसवारी करती तो पूरे इलाके में धाम जमा देती। उन्होंने 1965और 1971 के युद्ध में अपने इलाके की रक्षा खुद की। डोगरा पारंपरिक लिबास, सुथ्थन (चूड़ीदार पजामा) और कुर्ता पहलकर निकलती तो ममता की मूर्त लगती। उन्हें उनके न्यायप्रिय स्वभाव के लिए जाना जाता था और हर मुद्दा वो न्याय का पक्षलेकर ही हल करती थी। उन्हें कर्नैलनी कहा जाता था। पति कर्नल थे औश्र हमारे यहां कर्नल की पत्नी कर्नैलनी और कैप्टन की पत्नी कप्ताननी ही कहलाती है। कर्नैल्नी अनंती देवी एक कुशन शासिका थी और उन्हें अपने दम पर अपने इलाके में न सिर्फ अपने पति का बल्कि अपने पूरे परिवार का सम्मान बनाए रखा।