रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रूस की ‘विक्टरी डे'' परेड में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे

punjabkesari.in Wednesday, Apr 30, 2025 - 05:31 PM (IST)

नेशनल डेस्क:  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह नौ मई को रूस की ‘विक्टरी डे' परेड में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मनी पर सोवियत विजय की 80वीं वर्षगांठ पर यह परेड आयोजित की जाएगी। रूस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मॉस्को में आयोजित होने वाली परेड के लिए आमंत्रित किया था, लेकिन भारत ने रूस को बताया कि सिंह इसमें शामिल होंगे।

इस संबंध में एक सूत्र ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री को मॉस्को में इस परेड में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया था। रूसी पक्ष को पहले ही बताया गया था कि भारत का प्रतिनिधित्व रक्षा मंत्री सिंह करेंगे।'' रूस ने इस वर्ष परेड में शामिल होने के लिए कई मित्र देशों के नेताओं को आमंत्रित किया है। मोदी पिछले साल राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ वार्षिक शिखर सम्मेलन और कजान में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए दो बार रूस गए थे। इस वर्ष रूसी राष्ट्रपति के वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए भारत आने की उम्मीद है। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News