माता वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर, खराब हालात देखते हुए लिया ये फैसला

punjabkesari.in Friday, May 09, 2025 - 07:02 AM (IST)

नेशनल डेस्कः भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच, जम्मू-कश्मीर में स्थित माता वैष्णो देवी की यात्रा पर भी असर पड़ा है। पाकिस्तान द्वारा जम्मू, पठानकोट और उधमपुर में सैन्य ठिकानों पर मिसाइलों और ड्रोन से हमले किए गए, जिसके बाद भारत ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस तनावपूर्ण स्थिति के कारण, माता वैष्णो देवी यात्रा पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, उन्हें सुबह पांच बजे तक यात्रा न करने की सलाह दी है। इसके अलावा, बोर्ड प्रशासन ने ठहरने की सुविधा भी उपलब्ध कराई है। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए विशेष उपाय किए गए हैं।

पाकिस्तान द्वारा किए गए हमलों के बाद जम्मू-कश्मीर में कई पर्यटक स्थलों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है और कई पर्यटक राज्य छोड़कर जा रहे हैं। इससे माता वैष्णो देवी की यात्रा पर भी असर पड़ा है और श्रद्धालुओं की संख्या में गिरावट आई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News