आज का गुडलक: राधाकृष्ण की उपासना से धन-धान्य से परिपूर्ण होगा संसार

punjabkesari.in Sunday, Oct 29, 2017 - 07:20 AM (IST)

आज रविवार दि॰ 29.10.17 कार्तिक शुक्ल की नवमी तिथि पर अक्षय नवमी पर्व मनाया जाएगा। अक्षय नवमी के दिन ही द्वापर युग का प्रारंभ माना जाता है। इसी दिन भगवान विष्णु ने कुष्माण्डक दैत्य को मारा था व उसके रोम से कुष्माण्ड  (पेठा) की बेल हुई थी। शास्त्रनुसार पेठा पूजन घर में शांति लाता है। इसी कारण इस दिन कुष्माण्ड का दान करने से उत्तम फल मिलता है। इसमें गन्ध, पुष्प और अक्षतों से कुष्माण्ड का पूजन करना चाहिए। इस दिन विधि-विधान से तुलसी का विवाह कराने से कन्यादान के समान फल मिलता है। इस दिन तीर्थ में स्नान करने से अक्षय पुण्यों की प्राप्ति होती है। इस दिन राधा-कृष्ण की उपासना से सुख व वंश वृद्धि तथा पुनर्जन्म के बंधन से मुक्ति मिलती है। शास्त्रनुसार इस दिन आंवले के वृक्ष का पूजन करने से जिस इच्छा के साथ पूजन किया जाता है, वह इच्छा पूर्ण होती है। अतः इस नवमी को इच्छा नवमी भी कहते हैं। शास्त्रनुसार आंवला पति-पत्नी के मधुर सबंध बनाने वाली औषधि है, अतः अक्षय नवमी को आंवला पूजन से स्त्री अखंड सौभाग्य पाती है। जिससे उसकी आयु व संतान में वृद्धि होती है।


विशेष पूजन विधि: श्री राधा-कृष्ण का विधिवत पूजन करें। गौघृत का दीप करें, चंदन की धूप करें, रोली चढ़ाएं, लाल फूल चढ़ाएं, आंवले का भोग लगाएं। कुष्माण्ड चढ़ाएं तथा इस विशेष मंत्र का 1 माला जाप करें। पूजन के बाद आंवले व कुष्माण्ड किसी ब्राह्मण व ब्राह्मणी को दान दें।


पूजन मुहूर्त: प्रातः 10:00 से 11:30 तक।

पूजन मंत्र: श्रीं वृंदावनेश्वरी राधा क्लीं कृष्णो वृंदावनेश्वर: नमः॥


आज का शुभाशुभ
आज का अभिजीत मुहूर्त: दिन 11:42 से दिन 12:26 तक।

आज का अमृत काल: शाम 19:36 से रात 21:19 तक।

आज का राहु काल: शाम 16:11 से शाम 17:34 तक। 

आज का गुलिक काल: दिन 14:49 से शाम 16:11 तक। 

आज का यमगंड काल: दिन 12:04 से दिन 13:27 तक।


यात्रा मुहूर्त: आज दिशाशूल पश्चिम व राहुकाल वास उत्तर में है। अतः पश्चिम व उत्तर दिशा की यात्रा टालें।


आज का गुडलक ज्ञान
आज का गुडलक कलर: बसंती।

आज का गुडलक दिशा: पूर्व।

आज का गुडलक मंत्र: श्री राधा-रमण शरणम॥

आज का गुडलक टाइम: दिन 13:00 से दिन 14:0 तक।

आज का बर्थडे गुडलक: धन वृद्धि के लिए राधा-कृष्ण पर चढ़े चिरमी के बीज तिजोरी में रखें।


आज का एनिवर्सरी गुडलक: पारिवारिक सुख के लिए राधा-कृष्ण पर चढ़ा कुष्माण्ड चौराहे पर रख दें।


गुडलक महागुरु का महा टोटका: संतानहीनता से मुक्ति हेतु राधा-कृष्ण पर चढ़े आंवले का नित्य सेवन करें।


आज के गुडलक में बस इतना ही। कल गुडलक में आपसे फिर मुलाकात होगी और हम आपको बताएंगे कैसे कार्तिक शुक्ल दशमी पर जगदंबा जीवन का करेंगी कल्याण।  
 

आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News