Chaitra Purnima 2024: आज ग्रहों के शुभ योग का हो रहा निर्माण, इन चीजों का दान करने से भाग्योदय में होगी वृद्धि

punjabkesari.in Tuesday, Apr 23, 2024 - 06:34 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Chaitra Purnima 2024: आज चैत्र शुक्ल पूर्णिमा का व्रत रखा जाएगा। हिन्दू धर्म में इस दिन को बेहद ही खास माना जाता है। आज के दिन किया गया स्नान-दान बेहद ही महत्वपूर्ण और खास साबित होता है। इसके अलावा आपको बता दें कि आज हनुमान जयंती का पावन पर्व भी है। यानि कुलमिलाकर देखा जाए तो आज का दिन बेहद शुभ है। इसी के साथ आज के दिन बहुत से शुभ योगों का भी निर्माण होने जा रहा है। जिसमें अगर कुछ खास चीजों का दान किया जाए तो भाग्य में वृद्धि देखने को मिलती है और जीवन भी खुशियों से भर जाता है। तो चलिए सबसे पहले जानते हैं कौन से हैं वो शुभ योग और कौन सी चीजों का दान करना शुभ होता है। 

Shubh yog शुभ योग 

भद्रावास योग- ज्योतिषियों के अनुसार आज के दिन भद्रावास योग योग का निर्माण होने जा रहा है। जिस वजह से आज के दिन की खासियत और भी ज्यादा बढ़ गई है। इस योग का निर्माण संध्याकाल 04 बजकर 25 मिनट तक है। इस योग का अर्थ होता है इस दौरान भद्रा पाताल लोग में रहेंगी। जब ऐसा होता है तो पृथ्वी पर उपस्थित जीव जंतु, पशु, पक्षी एवं मानव जगत में सुखों में वृद्धि होती है। इस दौरान भगवान विष्णु की पूजा करने से दोगुने फलों की प्राप्ति होती है। 

PunjabKesari Chaitra Purnima

Donate these things इन चीजों का करें दान  

Rice चावल
चैत्र पूर्णिमा यानी आज के दिन चावल का दान करना बेहद ही शुभ माना जाता है। इसके अलावा आप दूध, चीनी या फिर खीर का दान भी कर सकते हैं। 

White clothes सफेद वस्त्र 
अगर आप चंद्र दोष से पीड़ित हैं तो आपको आज के दिन सफेद वस्त्र का दान करना चाहिए। ऐसा करने से अनचाही परेशानियों से मुक्ति मिलती है। 

White flower सफेद फूल 
आज के दिन पूजा के दौरान सफ़ेद पुष्पों का इस्तेमाल करें। ऐसा करना बेहद ही खास और शुभ माना जाता है। 

PunjabKesari Chaitra Purnima

Milk and curd दूध और दही 
दूध और दही  सम्बन्ध चन्द्रमा से होता है यदि आप इनका दान करने है तो आपको जीवन में इसके बेहद ही फायदे देखने को मिलते हैं। 

Keep these things in mind while donating दान करते समय रखें इन बातों का ध्यान

हो सके तो दान उसी व्यक्ति को करना चाहिए जिसको इनकी जरुरत हो। ताकि इन चीजों का सही से इस्तेमाल हो जाए। 

दान करने के बाद कभी भी जताना नहीं चाहिए कि हमने क्या और कितना दान किया है। 

Importance of Chaitra Purnima चैत्र पूर्णिमा का महत्व
हिन्दू धर्म के लिए ये दिन बेहद ही खास इसलिए होता है क्योंकि नकारात्मक और अपनी  परेशानियों से मुक्ति पाने के लिए इससे ज्यादा शुभ दिन कोई और नहीं हो सकता है। आज के दिन हनुमान जन्मोत्सव भी होता है इस वजह से इस दिन को खास समझा जाता है। इसके अलावा बता दें कि आज के दिन ही श्री कृष्ण ने ब्रज में महारास रचाया था, जिसे महारास रहते हैं।

PunjabKesari Chaitra Purnima


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Recommended News

Related News