आपका राशिफल- 27 अप्रैल, 2024

punjabkesari.in Saturday, Apr 27, 2024 - 07:49 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष राशि वालों आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। सरकार से लाभ होने की संभावना है। परिवार में किसी पुराने मुद्दों पर बातचीत हो सकती है। इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थी बेहतरीन प्रदर्शन दिखाएंगे। खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखें, तो बेहतर होगा।

वृष राशि वालों आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत होगा। लंबे समय से अटके काम पूरे होते नजर आएंगे। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। सेहत की बात करें तो आंखों में सूजन की समस्या हो सकती है।

मिथुन राशि वालों आज धन लाभ के नए रास्ते खुलते नजर आएंगे। आपको जॉब में नया पद हासिल हो सकता है। जीवन में आगे बढ़ने के लिए नई योजनाएं बना सकते हैं। परिवार में किसी बात को लेकर नोकझोंक हो सकती है। बच्चों का मन उदास रहेगा।

कर्क राशि वालों आज आपका दिन सुख-शांति से बीतेगा। आपकी प्लानिंग के मुताबिक हर काम पूरा होगा। भाग्य का आपको भरपूर साथ प्राप्त होगा। घर के सदस्यों के बीच आपसी मधुरता बनी रहेगी। इस राशि के बुजुर्ग किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं।

सिंह राशि वालों व्यापारिक मामलों में आज का दिन सामान्य रहेगा। पारिवारिक बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। जमीन-जायदाद के मामले में कुछ अड़चनें सामने आ सकती हैं। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा।

कन्या राशि वालों काम से जुड़े कागजी दस्तावेजों को पहले ध्यान से पढ़ लें। कोई अधिकारी आपकी अच्छाई का फायदा उठा सकता है। इस राशि के युवा वर्ग काम को लेकर चिंतित रहेंगे। स्टूडेंट्स के लिए दिन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं।

तुला राशि वालों आज का दिन आर्थिक लाभ देने वाला है। मार्केटिंग से जुड़े जातकों को प्रमोशन संबंधी कोई अच्छी सूचना मिल सकती है। किसी करीबी रिश्तेदार के घर मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। बच्चों पर नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा।

वृश्चिक राशि वालों युवा वर्ग प्रगति के रास्ते में आगे बढ़ते जाएंगे। कार्यक्षेत्र में कर्मचारी अपने काम को बखूबी निभाएंगे। आपको परिवार से हर प्रकार का सहयोग प्राप्त होगा। शाम को मूवी देखने परिवार के साथ जा सकते हैं। शारीरिक थकान महसूस करेंगे।

धनु राशि वालों व्यापार के मामले में आज का दिन अनुकूल नहीं है। अगर निवेश करने का सोच रहे हैं तो अभी के लिए उसे स्थगित रखें। लव पार्टनर के साथ मन की बात शेयर करेंगे। दांपत्य जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ नोकझोंक लगी रहेगी।

मकर राशि वालों प्रशासन से जुड़े जातकों पर उच्चाधिकारियों का दबाव कम होगा। बैंकिंग क्षेत्र में काम कर रहे जातकों की इनकम में बढ़ोतरी होने की संभावना है। नजदीकी रिश्तेदारों से आपके संबंध बिगड़ सकते हैं, जितना हो सके वाणी पर संयम रखें। सेहत ठीक रहेगी।

कुंभ राशि वालों नया निवेश आपके लिए काफी लाभदायक सिद्ध होगा। संपत्ति के मामलों को सुलझाने के लिए आज का दिन बेहतर है। व्यस्तता के बाद भी परिवार के लिए समय निकाल लेंगे। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर काफी केन्द्रित रहेंगे। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा।

मीन राशि वालों पुराने कानूनी मुद्दों को निपटाने में आज भाग्य आपका साथ देगा। युवाओं को काम के सिलसिले में बाहरी यात्रा का मौका मिल सकता है। छात्रों के लिए दिन सामान्य रहेगा। भाइयों के साथ आपके संबंध सुधरेंगे। सेहत अच्छी रहेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News