पैसों को लेकर साल 2016 मूलांक “7” वालों के लिए अच्छा रहेगा, नाम रोशन करेंगे

punjabkesari.in Monday, Dec 28, 2015 - 01:09 PM (IST)

अंकशास्त्र में मूलांक “7” को केतू का अंक माना जाता है। मूलांक “7” को रहस्य, समझौतावाद, पश्चाताप, मोक्ष, अध्यात्म, अमरत्व, सात युगों, सात रंगों, सप्ताह के सात दिनों, सात प्रतिज्ञाओं का प्रतीक माना जाता है। अंकशास्त्र के सिद्धांतानुसार जिन लोगों की जन्म तारीख 7, 16 अथवा 25 को है उनका मूलांक “7” है। साल 2016 का तत्व अंक "7" है और समग्र अंक "9" है और इस लिहाज से साल 2016 केतू व मंगल प्रधान है। अंकज्योतिष के अनुसार दिनांक 01.01.16 को रात्रि 12 की कुंडली के अनुसार केतू उच्च राशि मीन में और मंगल शुक्र की राशि तुला में गोचर कर रहे हैं। साल 2016 में आपके मूलांक स्वामी केतू का मंगल से षडाष्टक संबंध बन रहा है। अंकशास्त्र की अष्टमंगलम तकनीक अनुसार साल 2016 में मूलांक "7" के मूलांक स्वयं से श्रेष्ठ व मूलांक "9" से मैत्री रहेगी। नैसर्गिक दृष्टिकोण से केतू की मंगल से मित्रता रहेगी। ज्योतिष मैत्री सारिणी अनुसार केतू की मंगल से परम मित्रता संबंध रहेंगे। आएं जानते हैं साल 2016 मूलांक “6” के लिए कैसा रहने जा रहा है।

लाइफ: आप रहस्यवादी व गूढ़ विद्याओं के ज्ञाता भी हैं परंतु अत्यधिक भावुक भी हैं। साल 2016 आपके लिए परफेक्ट समय है स्वयं को खोजकर पर्सनालिटी को निखारने का है। स्वयं में पॉजिटिव बदलाव लाने हेतु अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव करें, नई प्लानिंग बनाएं और जीवन का नया प्रारंभ करें। आप सम्झौतावादी, शांत स्वभाव, जल की भांति सभी स्थितियों से समझौता करने वाले व्यक्ति हैं। आपके स्वभाव में रहस्यात्मकता का भाव भी निहित होता है। साल 2016 में आपको स्वयं पर मेहनत करनी होगी। स्वयं की प्रतिभाओं को खोजना होगा। आप धार्मिक हैं परंतु रूढ़िवादिता व धर्म के आडंबर से दूर रहकर परिवर्तनशील विचारधारा रखते हैं। साल 2016 धार्मिक दृष्टि से सर्वश्रेष्ठ रहेगा। इस साल सेहत में भी निश्चित सुधार आएगा।

सक्सेस: आप अत्यंत मेहनती व प्रतिभाशाली व्यक्ति हैं व सदैव परिवर्तनशील रहते हैं परंतु ठोस निर्णय नहीं ले पाते। आप किसी भी मामले की वास्तविकता को आराम से समझ लेते हैं। आपमें इसनी खूबीयां होने के बावजूद आप आम व्यक्ति जैसे नज़र आते हैं। एजुकेशन को लेकर साल 2016 अच्छा रहेगा आप पढाई लिखाई में भी अपना नाम रोशन करेंगे। बस आपको यह ध्यान होगा कि किताब रटने से ज्यादा विषय को गहराई से समझें क्योंकि आगे चलकर प्रतिभा ही काम आएगी। आपको ज़्यादातर आर्थिक सफलताएं प्राप्त नहीं होती व धन संग्रह करना भी मुश्किल होता है परंतु पैसों को लेकर यह साल अच्छा रहेगा। साल 2016 में स्वयं में आत्मविश्वास जगाकर लाइफस्टाइल में बदलाव लाने से सफलता आपके कदम चूमेगी।

लव: आप मौलिकता से युक्त स्वतंत्र विचारों के व्यक्ति हैं। आपको यात्रा, पर्यटन, सैर-सपाटा करना अच्छा लगता है। आप दूसरों के मन की बात समझने में निपुण हैं। आपमें अन्य लोगों को अपनी ओर आकृष्ट करने की विशेष शक्ति होती है। साल 2016 में आपको प्रेम की नई अनुभूति होगी  इस वर्ष को लेकर आपको ज़्यादा चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। साल 2016 लव अफेयर्स के लिए उत्तम रहेगा। पूरे साल पर लव रिलेशनशिप में मधुरता बरकरार रहने वाली है। इस साल प्रेम क्षेत्र में सब कुछ अपने आप अच्छा होता चला जाएगा। फिजिकल रिलेशनशिप भी अच्छे रहने वाले हैं। इस साल आपको चाहिए कि परिवार की एकता को बनाये रखें व किसी को भी बागी न होने दें। कुल मिलाकर इस साल जीवन का आंनद लें।

आचार्य कमल नंदलाल

ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News