आज का राशिफल 11 अप्रैल, 2024- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Thursday, Apr 11, 2024 - 07:05 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आत्मविश्वास से किये गए सभी कामों में सफलता मिलेगी। कारोबारी योजनाओं की रूपरेखा तैयार करेंगे। रोजमर्रा के कामों को आज आसानी से पूरा करेंगे। नौकरी में पदोन्नति मिलने की सम्भावना है। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी।
उपाय- आदित्य हृदय का पाठ करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। पिछले कुछ समय पहले किये गए निवेश से आज लाभ मिलेगा। संतान को प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलेगी। आजीविका के क्षेत्र में मनोवांछित परिणाम मिलेंगे। रुका पैसा आज वापस मिलने की सम्भावना है।
उपाय- शिव चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में चल रही किसी परेशानी का आज हल निकालने में सफलता मिलेगी। पारिवारिक व्यवस्था में बाहरी व्यक्तियों का हस्तक्षेप करना आपको पसंद नहीं आएगा। अविवाहित व्यक्तियों के लिए विवाह का प्रस्ताव आएगा।
उपाय- मंदिर में हलवे का प्रसाद बांटें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। संतान की किसी अनुचित ज़िद को पूरा न करें। युवाओं को बार-बार मोबाइल इस्तेमाल करने की अपनी आदत में सुधार लाने की जरुरत है। अविवाहित व्यक्तियों के जीवन में प्रेम संबन्ध दस्तक दे सकता है। कमर का दर्द आज आपको परेशान करेगा।
उपाय- किसी धर्मस्थल में सेवा कार्य करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आर्थिक मुद्दों पर धोखा मिल सकता है। आज कोई कीमती वस्तु चोरी होने की सम्भावना है। जल्दीबाज़ी में कोई काम न करें। रुके हुए कामों को गति मिलेगी। आपके व्यवसायिक संपर्कों में वृद्धि होगी। काम की अधिकता के कारण सिर में दर्द की समस्या होगी।
उपाय- तुलसी के पौधे की सेवा करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। जीवनसाथी का सानिध्य प्राप्त होगा। नकारात्मक विचार रखने वाले व्यक्ति की सलाह के कारण आप अपने लक्ष्यों से भटक सकते हैं। पारिवारिक और व्यावसायिक जीवन में बेहतर तालमेल बनाए रखने की कोशिश करेंगे।
उपाय- नहाने के पानी में गुलाब जल डालें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। अपरिचित व्यक्तियों के साथ कोई भी गतिविधि करते समय सावधान रहें। कार्यक्षेत्र में अपने लक्ष्यों को पाने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी होगी। उच्च अधिकारियों के साथ संबंधों में सुधार होगा। दाम्पत्य जीवन में भी सामंजस्य बना रहेगा।
उपाय- काले तिल दूध में मिला कर पीपल के पेड़ पर चढ़ाएं।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। करीबी रिश्तेदार के साथ चल रहे ख़राब सम्बन्धों में आज सुधार आने की उम्मीद है। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट सम्बन्धी गतिविधियों से लाभ मिलेगा। आज आप अपनी बातों से दूसरों को प्रभावित करेंगे। नया वाहन खरीदने का विचार बना सकते हैं।
उपाय- शमी के पौधे की सेवा करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। छोटे-छोटे निवेशों से आज बड़ा लाभ मिल सकता है। कार्य क्षमताओं में निखार आएगा। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आज किसी सार्वजनिक समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा। नकारात्मक विचार रखने वाले व्यक्तियों से दूरी बनाये रखें।
उपाय- लाल चंदन का तिलक लगायें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News