आज का राशिफल 12 अप्रैल, 2024- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Friday, Apr 12, 2024 - 06:55 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। कुछ दिनों से चल रही उलझनों से मुक्ति मिलेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। पिता के साथ चल रहा वैचारिक मतभेद आज दूर होगा। घर में कुछ अच्छे बदलाव करने के लिए पैसा खर्च कर सकते हैं।  कार्यक्षेत्र में उन्नति पाने के लिए अपनी कार्यप्रणाली में बदलाव करने की कोशिश करेंगे।
उपाय- खाने का सामान मुफ़्त में न लें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं।  किसी सरकारी स्कीम में धन लगाने से लाभ मिलेगा। आज कोई नया वाहन खरीदेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियों में वृद्धि होगी। नवविवाहित व्यक्तियों के जीवन में  किसी नन्हे मेहमान की खुशखबरी आ सकती है। परिवार में किसी सदस्य के जन्मदिन के आयोजन होने से घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। घर का माहौल आपके अनुकूल बना रहेगा।
उपाय- पीपल के वृक्ष पर दूध चढ़ाएं।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज अपने सभी रुके कामों को पूरा करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। आज अपने मित्र को विपरीत परिस्थिति में धैर्य बंधाएंगे और समस्या से बाहर निकलने के लिए कोई रास्ता खोजने में मदद करेंगे। आज आपका रुका पैसा वापस मिलने की संभावना है। आज काम की अधिकता रहेगी और आप इस उलझन में रहेंगे कि पहले कौन सा काम शुरू करें।
उपाय- केले के वृक्ष का पूजन करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। व्यापार करने वाले व्यक्तियों को किसी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में साझेदार की मदद से लाभ मिलेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम पाने के लिए अत्यधिक मेहनत करनी होगी। पारिवारिक जीवन में चल रही समस्याओं को लेकर घर के बड़ों से बातचीत कर हल निकालने का प्रयास करेंगे।
उपाय- तुलसी की माला धारण करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज परिवार के सदस्यों के साथ किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होने का अवसर मिलेगा। कारोबार के मामले में आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। गलत तरीके से धन कमाने से बचें, अन्यथा आप बड़ी मुश्किल में पड़ सकते हैं। आज खान-पान का ध्यान रखें वर्ना स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
उपाय-  छोटी कन्याओं को भोजन करवा कर उनका आशीर्वाद लें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं।  आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायी रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में अपनी योग्यता से आपको एक नई पहचान मिलेगी। दिखावे के लिए धन खर्च करने से बचें। दाम्पत्य जीवन में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें।  विदेश में रह रहे रिश्तेदारों से आज कुछ उपहार मिलने की संभावना है।
उपाय- नहाने के पानी में गुलाब जल डालें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। व्यापारी मामलों में भावुकता से निर्णय लेने से बचें। विद्यार्थियों का मन आज पढ़ाई में लगेगा। कार्यक्षेत्र में किसी खास के साथ काम करने का मौका मिलेगा। काम को लेकर छोटी यात्रा करनी पड़ेगी। यात्रा के दौरान अपनी कीमती वस्तुओं का ध्यान रखें। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आने के कारण हॉस्पिटल में भागदौड़ करनी पड़  सकती है।
उपाय- मंदिर की छत पर एक तिकोना झंडा लगायें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं।  कोई करीबी आज आप से किसी निवेश संबंधी योजना पर चर्चा कर सकता है। घर में कुछ बदलाव करने के लिए धन व्यय करेंगे। पैतृक संपत्ति को लेकर घर के किसी सदस्य के साथ कहासुनी हो सकती है। आज किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिलेगा। व्यापार की कोई अटकी डील आज फाइनल हो होगी।
उपाय-  चौमुखी दिये में सरसों का तेल जलाएं।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज का दिन पिछले कुछ दिनों की अपेक्षा अच्छा रहेगा। किसी परिजन के घर धार्मिक अनुष्ठान में सम्मिलित होने का अवसर मिलेगा। आज उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। आज महत्वपूर्ण मुद्दों पर सोच-विचार कर आगे बढ़े। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों के सम्मान में वृद्धि होगी। आज सोच-समझ कर जिस भी योजना में धन लगाएंगे उसका भविष्य में आपको लाभ  मिलेगा।
उपाय- नीम के वृक्ष की सेवा करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News