सोशल मीडिया पर हीरो बना ''केव मैन'' है लड़कियों का रसिया, अजीब है कहानी (फोटोज वायरल)

punjabkesari.in Sunday, Oct 07, 2018 - 01:06 PM (IST)

बैंकाकः थाईलैंड का 'केव मैन' लोथरियो चतुपूम लोसिरी आज कल सोशल मीडिया पर हीरो बना हुआ है। गुफा में रहने वाले इस शख्स की कहानी भी बड़ी अजाब है। उसके पास ठहरने आई प्रेमिका और अन्य महिलाओं की फोटोज फेसबुक पर वायरल होने के बाद  एकदम लोगों में फेमस हो गया।PunjabKesariलोसिरी थाईलैंड के फेमस कोह फान्गन आईलैंड पर एक गुफा में रहता है। सोशल साइट पर कई लोगों ने शख्स को रोमांटिक बताया है तो कई लोग मिहलाओं के साथ शारीरिक संबंध बनाने को लेकर  विरोध भी कर रहे हैं। गुफा में महिलाओं की फोटोज सामने आने के बाद स्थानीय पुलिस ने जांच भी की, लेकिन गुफा से कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला।

PunjabKesari47 साल के शख्स ने रूस की एक महिला के साथ अपने संबंधों के बारे में सोशल साइट पर शेयर किया था।इसके बाद स्थानीय लोगों ने शख्स को आइलैंड से हटाने की मांग की है  लोसिरी खुद को थाई केवमैन कहता है और फेसबुक पर The Cave Man 2018 नाम के पेज पर अपनी लाइफ की फोटोज लगातार शेयर करता है।

PunjabKesari

 केव मैन ने जब एक महिला के साथ प्रेम कहानी शेयर की तो उसे करीब 9000 बार शेयर किया गया, लेकिन बाद में आलोचनाओं की वजह से उसे पोस्ट हटाना पड़ा।शख्स ने बताया कि किस तरह उसने विदेशी महिलाओं को अपनी गुफा में बुलाया और उनकी खूबसूरती की भी तारीफ की।मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बीते कुछ सालों में दर्जनों महिलाएं गुफा में ठहरने आ चुकी है।

PunjabKesari स्थानीय लोगों ने शख्स पर असभ्य होने का आरोप लगाया है। लोथरियो चतुपूम लोसिरी करीब तीन साल पहले गुफा में शिफ्ट हो गया था। उसका कहना है कि उसने गुफा में जिंदगी गुजारने के लिए तमाम सामान खुद ही तैयार किए हैं।महिलाओं की फोटोज सामने आने के बाद कई लोग इन्हें creep कहने लगे हैं, तो कई लोगों की नजर में आज भी इनकी छवि अच्छी बनी हुई है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News