शक के चलते काट दिया मादा अजगर का पेट, दिखा बेहद चौंकाने वाला नजारा(Pics)

punjabkesari.in Friday, Nov 11, 2016 - 06:56 PM (IST)

नाइजीरिया:दुनियाभर में कई अजीबोगरीब किस्से देखने और सुनने को मिलते हैं। एेसा ही एक किस्सा नाइजीरिया से सामने आया हैं।दरअसल यहां रहने वाले एक शख्स ने शक के चलते एक मादा अजगर को काट दिया और काटने के बाद उसने जो देखा वो आप इन तस्वीरों में देख सकते हैं।


जानकारी मुताबिक,नाइजीरिया में रहने वाले एक शख्स के घर से बछड़ा लापता हो गया था। उसने अपने बछड़े को कई जगह ढूंढने की कोशिश की लेकिन उसका बछड़ा नहीं मिला।तभी उसकी नज़र झाडियों में छिपे एक अजगर पर पड़ी तो उसके होश उड़ गए।उस आदमी को लगा कि वो अजगर ही उसके बछड़े को खा गया है।शक के चलते उसने अजगर को झाड़ियों से बाहर निकालने के लिए लोगों की मदद ली और अजगर का पेट काट डाला।लेकिन पेट काटने के बाद उसने और वहां मौजूद लोगों ने जो देखा वो बेहद चौंकाने वाला नजारा था।

अजगर का पेट काटने के बाद पता चला कि उसका पेट बछड़े को खाने की वजह से मोटा नहीं हुआ था,बल्कि वो एक मादा अजगर थी, जो जल्द ही बच्चों को जन्म देने वाली थी।गांव के लोगों ने मिलकर अजगर के पेट से अंडों को एक-एक करके नष्ट कर दिया।बता दें कि यह एक African Rock Python प्रजाति की मादा अजगर थी जो बकरी, हिरण यहां तक कि मगरमच्छ जैसे बड़े जानवरों को सीधा निगल सकते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News