राहत कर्मचारियों के लिए पाकिस्तान सबसे खतरनाक देशों की सूची में शामिल

punjabkesari.in Saturday, Apr 27, 2019 - 08:08 PM (IST)

कराची: पाकिस्तान उन छह देशों की सूची में शामिल हो गया है जहां पिछले एक दशक के दौरान राहत कर्मचारियों के लिए काम करना काफी जोखिम भरा रहा है। पाकिस्तान के दैनिक समाचार पत्र डॉन ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस संघ (आईएफआरसी) की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए यह जानकारी दी। आईएफआरसी ने पाकिस्तान रेड के्रसेंट के साथ मिलकर यह रिपोर्ट जारी की है।

रिपोर्ट के अनुसार पिछले 10 वर्षों में राहत कर्मचारियों के लिए सबसे अधिक खतरनाक देशों में अफगानिस्तान, सोमालिया, सीरिया, दक्षिण सूडान, पाकिस्तान और सूडान जैसे देश शामिल हैं। अफगानिस्तान में किसी भी देश के मुकाबले सबसे अधिक राहत कर्मचारियों की हत्या हुई है। इस दौरान पाकिस्तान में करीब 100 राहत कर्मचारियों की मौत हुई है।

रिपोर्ट के अनुसार अफगानिस्तान में राहत कर्मचारियों पर हमले बढ़े हैं और वहां कर्मचारियों की संख्या घट गई है। रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2017 में संयुक्त राष्ट्र समर्थित कार्य का केवल 60 प्रतिशत पूरा किया गया और यह अंतर बढ़ रहा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

shukdev

Recommended News

Related News