अमेरिका में PAK को बड़ा झटकाः ट्रंप ने न्यूयॉर्क में प्रतिष्ठित पाकिस्तानी होटल से करोड़ों डॉलर की डील की रद्द

punjabkesari.in Tuesday, Feb 25, 2025 - 02:58 PM (IST)

Washington: अमेरिका ने  पाकिस्तान को  एक बड़ा झटका दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सख्त रुख के बाद न्यूयॉर्क शहर ने पाकिस्तान के स्वामित्व वाले प्रतिष्ठित रूजवेल्ट होटल को प्रवासी आश्रय स्थल के रूप में इस्तेमाल करने के लिए 22 करोड़ डॉलर का सौदा रद्द कर दिया है। यह कदम उस समय उठाया गया है जब ट्रंप प्रशासन और उनके समर्थकों ने अमेरिकी करदाताओं के पैसे का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए इसके खिलाफ अभियान चलाया था। न्यूयॉर्क के मेयर एरिक एडम्स ने घोषणा की कि प्रवासियों के लिए बदनाम इस शेल्टर को बंद कर दिया जाएगा।

PunjabKesari

होटल में 1015 कमरे थे, जिनमें प्रति रात 200 डॉलर में हजारों प्रवासियों को ठहराया गया। मई 2023 में यह होटल शरणार्थियों के लिए आश्रय स्थल के रूप में खोला गया था, और पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) के साथ तीन साल के लिए 22 करोड़ डॉलर का सौदा किया गया था। यह होटल पाकिस्तान की सरकारी एयरलाइंस PIA का मालिकाना है, जिसने 2005 में 3.6 करोड़ डॉलर में इसमें सऊदी हिस्सेदारी खरीदी थी। न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार, प्रवासियों की बढ़ती संख्या ने शहर के अधिकारियों को रूजवेल्ट होटल को आश्रय स्थल के रूप में इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया था। मई 2023 से फरवरी 2024 तक 173,000 प्रवासियों ने होटल की सेवाओं का लाभ लिया।


 ये भी पढ़ेंः- VIDEO: मस्क के पैर चाटते दिखे ट्रंप ! US के सरकारी दफ्तर में स्क्रीन पर चली वीडियो, टाइटल लिखा-"असली राजा..."

 
हालांकि, होटल को शेल्टर में बदलने के बाद कई समस्याएं सामने आईं। होटल के बाहर प्रवासियों के जमावड़े से न्यूयॉर्कवासियों और दक्षिणपंथी समूहों में आक्रोश फैल गया। ट्रंप और उनके समर्थकों ने डेमोक्रेट्स पर आरोप लगाया कि अमेरिकी करदाताओं के पैसे से अवैध प्रवासियों को लग्जरी होटलों में ठहराया जा रहा है, जो एक विदेशी सरकार के स्वामित्व में है।ट्रंप के समर्थक और राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार विवेक रामास्वामी ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा, "अवैध प्रवासियों के लिए करदाताओं द्वारा वित्तपोषित होटल का स्वामित्व पाकिस्तान सरकार के पास है, यानी न्यूयॉर्क के करदाता असल में एक विदेशी सरकार को अपने देश में अवैध प्रवासियों को रखने के लिए भुगतान कर रहे हैं। यह पूरी तरह से गलत है।"

 

यह विवाद तब और बढ़ गया जब ट्रंप ने हाल ही में भारत में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के लिए यूएसएआईडी द्वारा 2.1 करोड़ डॉलर के आवंटन का उल्लेख किया। साथ ही उन्होंने खुलासा किया कि बाइडन प्रशासन ने न्यूयॉर्क शहर के एक होटल के लिए 5.9 करोड़ डॉलर का भुगतान किया था। एलन मस्क ने कहा कि न्यूयॉर्क प्रशासन होटल के कमरे के लिए सामान्य दर से दोगुना भुगतान कर रहा था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News