VIRAL: लड़की ने बॉयफ्रेंड के लिए बनवाया खास कॉन्ट्रैक्ट, ये 22 चीजें कर दी बैन
punjabkesari.in Tuesday, Dec 04, 2018 - 02:43 PM (IST)
सिडनीः कई बार लोगों के लिए अपने निजी रिश्तों को संभालना इतना मुश्किल हो जाता है। पार्टनर से मिल रहे धोखे और तनाव से बचने के लिए एक गर्लफ्रेंड ने एेसा तरीका अपनाया जो कुछ मिनटों में वायरल हो गया।इस लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड के लिए खास कॉन्ट्रैक्ट बनवाया है। कॉन्ट्रैक्ट में कुल 22 प्वाइंट शामिल है। इतना ही नहीं लड़की ने शर्त रखी है कि यदि बॉयफ्रेंड रिलेशनशिप में रहना चाहता है, तो उसे इस कॉन्ट्रैक्ट पर साइन करना होगा।
मामला ऑस्ट्रेलिया के सिडनी का है। यहां एक गर्लफ्रेंड द्वारा तैयार किया गया ये कॉन्ट्रैक्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और इस पर दुनियाभर में लोग चर्चा कर रहे हैं। कुछ लोग लड़की की इस हरकत को बचकाना बता रहे हैं, वहीं कुछ लोग लड़के को रिलेशनशिप खत्म करने की सलाह भी दे रहे हैं। गर्लफ्रेंड ने कॉन्ट्रैक्ट में कुल 22 प्वाइंट लिखे हैं, जो बॉयफ्रेंड को नहीं करने हैं। इस कॉन्ट्रैक्ट की खास बात यह है कि इसमें गर्लफ्रेंड ने NOT शब्द को अंडरलाइन किया हुआ है। ऐसा इसलिए है ताकि इस शब्द पर उसके पार्टनर का फोकस बना रहे और भूल से भी उससे कोई गलती न हो।
कॉन्ट्रैक्ट के अनुसार, जहां गर्लफ्रेंड मौजूद नहीं होगी उस पार्टी या इवेंट में बॉयफ्रेंड शराब नहीं पी सकता है। इतना ही नहीं लड़की जब भी मैसेज करेगी बॉयफ्रेंड को 10 मिनट के अंदर ही उसके मैसेज का रिप्लाई देना होगा, ताकि किसी तरह का कोई कन्फ्यूजन न हो। @kkeyes96 के अकाउंट से ये कॉन्ट्रैक्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। शख्स के अनुसार, कुछ वक्त पहले ही उसने एक लड़के से कार खरीदी थी। उस कार में शख्स को ये अजीब कॉन्ट्रैक्ट मिला था, जो गर्लफ्रेंड ने अपने बॉयफ्रेंड को कंट्रोल में रखने के लिए बनवाया था। @kkeyes96 ने यह कॉन्ट्रैक्ट पिछले साल अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया था।
कार में मिले लड़की के इस कॉन्ट्रैक्ट पेपर को kkeyes96 ने जैसे ही अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया, वैसे ही लोग इस पर कमेंट करने लगे। कुछ लोगों ने तो इसे शेयर भी किया। इतना ही नहीं लोग तरह-तरह की सलाह और सुझाव भी देने लगे। एक शख्स ने लिखा-'लड़की पागल हो गई है'। वहीं, दूसरे ने लिखा, 'पिछली रिलेशनशिप से मिले धोखे के बाद शायद लड़की ने ये कॉन्ट्रैक्ट बनवाया होगा।' एक अन्य यूजर ने लिखा- 'लड़कियां किस तरह से लड़कों को कंट्रोल करना चाहती हैं, ये उसका एक क्लासिक उदाहरण है।'