चीन ने अपने नागिकों की ताइवान यात्रा पर लगाया बैन

punjabkesari.in Thursday, Aug 01, 2019 - 11:21 AM (IST)

बीजिंगः चीन ने ताइवान के साथ बिगड़े संबंधों के चलते दबाव बनाने के लिए अपने नागरिकों की ताइवान यात्रा पर बैन लगा दिया है। चीन का कहना है कि वह गुरुवार से ताइवान दौरे के लिए व्यक्तिगत यात्रा परमिट जारी नहीं करेगा। चीन के इस कदम से ताइवान की अर्थव्यवस्था को नुकसान हो सकता है। चीन के पर्यटन मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि ताइवान के साथ संबंधों में आए मौजूदा तनाव के चलते गुरुवार से व्यक्तिगत यात्रा परमिट जारी नहीं किए जाएंगे।

 

चीनी नागरिकों को ताइवान जाने के लिए सरकार से अनुमति लेने की जरूरत पड़ती है। इसके लिए एक कार्यक्रम के तहत चीनी नागरिक ताइवान के 47 शहरों में यात्रा परमिट पाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। लेकिन अब इस पर रोक लगा दी गई है। बता दें कि चीन के ताइवान के साथ संबंध साल 2016 में तब बिगड़ गए जब राष्ट्रपति साई इंग-वेन सत्ता में आई। उनकी पार्टी ने ताइवान को चीन के हिस्से के तौर पर मान्यता देने से इन्कार कर दिया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News