वैज्ञानिकों ने खोज निकाला 25.5 करोड़ साल पहले का दुर्लभ जीव

punjabkesari.in Monday, Aug 17, 2015 - 12:52 PM (IST)

न्यू यॉर्क : दुनिया में जहां आज कई प्रकार के जीव जन्तु लुप्त होते जा रहे हैं वहीं जाम्बिया में वैज्ञानिकों ने विनोमॉसनेस नाम के जीव को खोज निकाला है। यह विषैले स्तनधारी जीव की नई प्रजाति है। यह स्तनपायी जीवों और उनके विलुप्त रिश्तेदार जीवों के बीच एक दुर्लभ जीव है।

इचिबेंगोप्स नामक इस जीव को डेक्ह्सहुंड के आकार का माना जा रहा है।  यह एक ऐसा जीव होता है जिसके छोट पांव, बड़ा शरीर और शिकारी कुत्तों की नस्ल की तरह होता है।

बता दें कि इचिबेंगोप्स नामक यह जीव धरती पर करीब 25.5 करोड़ साल पहले धरती पर रहते थे। यह थेरोसिफालिया नामक प्राचीन स्तनपायी जीवों के समूह का रिश्तेदार है जो इतिहास में बड़ी संख्या में विलुप्त होने वाले जीवों में से हैं।

इस बारे में शिकागो में प्राकृतिक इतिहास के फील्ड संग्राहलय से केनेथ ने कहा, ''इचिबेंगोप्स जैसे जीवों की नई प्रजाति की खोज विशेष रूप से रोमांचक रही है, क्योंकि वह बेहतर स्तनधारियों को जन्म देने वाले पशुओं के समहू को समझने में हमारी मदद करेंगे। इस प्रजाति के बारे में सबसे खास बात यह है कि इसके दांतों के ऊपर खांचे हैं जिसे जहर को संचारित करने में इस्तेमाल किया जाता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News