स्वीडन ने चीन की पत्रकार को देश से निकाला, लौटने पर भी प्रतिबंध लगाया

punjabkesari.in Monday, Apr 08, 2024 - 05:50 PM (IST)

कोपेनहेगन: स्वीडन ने  चीन की एक पत्रकार को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताते हुए निष्कासित कर दिया है । स्वीडिश मीडिया की खबरों में सोमवार को यह जानकारी दी गई। स्वीडिश प्रसारक एसवीटी की खबर के अनुसार, 57 वर्षीय एक अनाम महिला पत्रकार को अक्टूबर में स्वीडिश सुरक्षा सेवा द्वारा गिरफ्तार किया गया था और पिछले सप्ताह स्टॉकहोम में सरकार द्वारा निष्कासित कर दिया गया था। उसके लौटने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

 

महिला करीब 20 साल पहले देश में आई थी। प्रसारक के अनुसार, उसके पास निवास परमिट था और उसकी शादी एक स्वीडिश व्यक्ति से हुई थी, जिससे उसके बच्चे भी हैं। एसवीटी ने कहा कि महिला का चीनी दूतावास और स्वीडन में उन लोगों से संपर्क रहा है जो चीनी सरकार से जुड़े हैं। पत्रकार के वकील लेउट्रिम काद्रिउ ने एसवीटी को बताया कि महिला को नहीं लगता कि वह स्वीडन के लिए खतरा है। काद्रिउ ने ब्रॉडकास्टर को बताया, “मेरे लिए सटीक विवरण में जाना मुश्किल है क्योंकि बहुत कुछ गोपनीयता में छिपा हुआ है, क्योंकि यह एक राष्ट्रीय सुरक्षा मामला है।”  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News