चीन में 74 साल बाद बदले रिटायरमेंट नियम, 80 साल तक करना पड़ेगा काम ! सोशल मीडिया पर फूटा जनता का गुस्सा

punjabkesari.in Wednesday, Sep 25, 2024 - 03:22 PM (IST)

Bejing: चीन सरकार ने 74 साल बाद देश में रिटायरमेंट की उम्र में बदलाव का ऐलान किया है, जिससे लोगों में काफी असंतोष है। यह फैसला 13 सितंबर को सरकार ने मंजूर किया और कहा कि यह धीरे-धीरे लागू होगा। पहली बार 1950 के बाद रिटायरमेंट नियमों में बदलाव हो रहा है, और इसका मुख्य उद्देश्य देश की बढ़ती बुजुर्ग आबादी के कारण पेंशन सिस्टम पर पड़ रहे भारी बोझ को कम करना है। यह नया कानून 1 जनवरी 2025 से लागू होने की उम्मीद है, लेकिन इसका विरोध काफी बढ़ता जा रहा है। चीन में जीवन प्रत्याशा 1960 में 44 साल थी, जो 2021 में 78 साल तक पहुंच गई है और 2050 तक 80 साल से अधिक हो सकती है। बढ़ती बुजुर्ग आबादी और घटती युवा कामकाजी जनसंख्या के कारण सरकार ने रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाने का फैसला किया है।

 

 पेंशन सिस्टम पर पड़ रहे दबाव को कम करने के लिए यह जरूरी हो गया है, क्योंकि देश का मुख्य पेंशन फंड 2035 तक खत्म होने का अनुमान है। कोविड-19 महामारी ने चीन की अर्थव्यवस्था को भी कमजोर कर दिया, जिससे सरकार को यह कड़ा कदम उठाना पड़ा। चीन की सरकार के पास पेंशन देने के लिए पर्याप्त धन नहीं है। चीनी अकादमी ऑफ सोशल साइंसेज के अनुसार, देश का मुख्य पेंशन फंड 2035 तक खत्म हो सकता है। कोविड-19 महामारी ने चीन की अर्थव्यवस्था को और नुकसान पहुंचाया, जिससे रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाने की जरूरत महसूस हुई, ताकि सरकारी खजाने पर बोझ कम हो सके।

 

नए रिटायरमेंट नियम व आयु

  • भारी काम करने वाली (ब्लू-कालर) महिलाओं के लिए रिटायरमेंट की उम्र 50 से बढ़ाकर 55 साल कर दी जाएगी।
  • पेशेवर (वाइट-कालर) महिलाओं की रिटायरमेंट उम्र 55 से बढ़ाकर 58 साल होगी।
  • पुरुषों की रिटायरमेंट उम्र 60 से बढ़ाकर 63 साल की जाएगी।
     

चीन में इस फैसले का तीव्र विरोध हो रहा है। लोग मानते हैं कि उन्हें मजबूरन लंबे समय तक काम करना पड़ेगा, जिससे उनकी जीवनशैली प्रभावित होगी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो पर कई लोग अपनी नाखुशी जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने टिप्पणी की, "आने वाले दिनों में हमें तब तक काम करने को कहा जाएगा, जब तक हम 80 साल के नहीं हो जाते।"

  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News