Delhi HC का बड़ा फैसला ! Sanjay Kapoor के अकाउंट होंगे फ्रीज, प्रिया कपूर नहीं बेच पाएंगी प्रॉपर्टी...Karisma के पक्ष में गया फैसला
punjabkesari.in Thursday, Apr 30, 2026 - 06:26 PM (IST)
Sanjay Kapoor Property : 12 जून 2025 को करिश्मा कपूर के पति संजय कपूर का निधन हो गया था। संजय कपूर ने तीन शादियां रचाई थीं, उनके निधन के बाद से ही घर में क़ानूनी जंग छिड़ चुकी थी। इसी बीच इस लड़ाई को लेकर आज दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला आया है और यह फैसला Karisma कपूर के पक्ष में है। फैसला कुछ यूं है कि संजय कपूर की मौजूदा पत्नी प्रिया कपूर अब न ही अपने पति की प्रॉपर्टी बेच सकती हैं और न ही ट्रांसफर कर सकती हैं।
इसी मामले को देखते हुए दिल्ली हाई कोर्ट ने एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के दो बच्चों की अंतरिम रोक की अर्जी को मंजूरी दे दी है। इसी के साथ हाई कोर्ट ने संजय के सारे एकाउंट्स भी फ्रीज कर दिए हैं।
इसी के साथ अदालत ने यह भी कहा है कि यदि ट्रायल के दौरान वसीयत फर्जी साबित होती है, तो इससे उनके बच्चों समायरा और कियान के साथ अन्याय हो सकता है इसलिए उन्होंने यह फैसला लिया की प्रिय कपूर प्रॉपर्टी नहीं बेच पाएंगी।
इन चीजों पर भी लगाई रोक
इसी के साथ दो भारतीय बैंकों में मौजूद तीन खातों से पैसे निकालने पर भी पाबंदी लगाई गई है, हालांकि बच्चों के खर्च के लिए कुछ छूट दी गई है।
विदेशी बैंक खातों और क्रिप्टोकरेंसी के संचालन पर भी रोक लगाई गई है।
