₹3.50 करोड़ में Salman Khan ने बेचा अपना लग्जरी अपार्टमेंट, 10 साल बाद कमाया लाखों का मुनाफा

punjabkesari.in Sunday, Jul 12, 2026 - 02:00 PM (IST)

Salman Khan Property Sale : बॉलीवुड के भाई जान यानि सलमान खान ने भी अपना मुंबई का  लग्जरी अपार्टमेंट बेच दिया है। उनका यह फ्लैट बांद्रा वेस्ट के शिव स्थान हाइट्स में स्थित है। सलमान खान ने 10 साल पहले इसे  2.88 करोड़ रुपये में खरीदा था और अब खबरों के मुताबिक उन्होंने  3.50 करोड़ रुपये में उन्होंने इसे बेच दिया है। 

Salman Khan Property

62 लाख रुपये का हुआ मुनाफा 
इस हिसाब से सलमान खान को इसे बेच कर बहुत फायदा है। 10 साल बाद अपने इस फ्लैट को बेचने के बाद उन्होंने 62 लाख रुपये का हुआ मुनाफा  कमाया है। कुछ लोगों के मुताबिक मुंबई जैसे बड़े शहर के अनुसार इतना मुनाफा कम है। खासकर सलमान खान जैसी हाई-प्रोफाइल शख्सियत की प्रॉपर्टी से अधिक रिटर्न की उम्मीद की जा रही थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सलमान खान ने 9 जुलाई को अपने इस अपार्टमेंट का सौदा किया था।  मुनीर अकबरअली डंडावाला, महाड़ियाली अकबरअली डंडावाला और जेहरा मडियाली डंडावाला ने सलमान खान इस प्रॉपर्टी को खरीदा है। 

खरदीने वालों ने इस डील के लिया करीब 21 लाख रुपए की स्टाम्प ड्यूटी ऐडा की, जबकि 30 हजार रुपए रेजिस्ट्रेशन शुक्ल के तौर पर जमा किए गए।फिलहाल, इस प्रॉपर्टी बिक्री को लेकर सलमान खान की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया या बयान सामने नहीं आया है।

Salman Khan Property

कितना बड़ा है सलमान खान का अपार्टमेंट
हाल ही में सलमान खान ने जिस अपार्टमेंट का सौदा किया है, उसका कारपेट एरिया  758 स्क्वायर फीट है। इसी के साथ इनके साथ 2 पार्किंग भी है। दस्तावेजों के अनुसार, इस अपार्टमेंट की बिक्री लगभग 46,000 रुपए प्रति वर्ग फुट की दर से हुई है। इसे बेचने के बाद भाई जान को कुल 62 लाख रुपये का मुनाफा प्राप्त हुआ है। 
 
पहले भी सलमान खान कर चुके हैं प्रॉपर्टी का सौदा 
यह पहली बार नहीं है जब सलमान खान ने अपनी प्रॉपर्टी बेचीं है। इससे पहले भी 2025 में सलमान खान ने 5.35 करोड़ रुपए में एक अपार्टमेंट को बेचा था।  हाल ही में सलमान खान अभी अपने पूरे परिवार के साथ गैलेक्सी अपार्टमेंट में ही रहते हैं। 

Salman Khan Property
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News