RJ Mahvash ने Yuzvendra Chahal संग रिलेशनशिप को लेकर तोड़ी चुप्पी...“मैं उनके मुश्किल वक्त में साथ थी”
punjabkesari.in Monday, May 18, 2026 - 01:20 PM (IST)
RJ Mahvash and Yuzvendra Chahal Relationship : क्रिकेटर युजवेंद्र चहल आये दिन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में रहते हैं। तलाक के बाद उनका नाम बहुत सी हसीनाओं के साथ जुड़ा। हाल में ही उनके अफेयर की चर्चा आरजे महवश के साथ हो रही है लेकिन कुछ समय बाद ही दोनों ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया से अनफॉलो कर दिया था। ऐसे में लोगों ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया था कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान RJ Mahvash ने अपने और Yuzvendra Chahal संग रिलेशनशिप को लेकर खुल के बात की। तो चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला-

RJ Mahvash ने अपने रिलेशनशिप को लेकर तोड़ी चुप्पी
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान आरजे महवश न कहा कि छोटी-छोटी बातों का लोग राइ का पहाड़ बना देते हैं। हमारे बीच आज तक दोस्त के अलावा कोई रिश्ता नहीं था। आम दोस्तों की तरह हम दोनों के बीच लड़ाई हुई और दोनों ने एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया, बात बस इतनी सी है। बात चाहे कोई भी हो लेकिन दोस्तों से किसी बात को लेकर शिकायत नहीं करनी चाहिए।

युजवेंद्र चहल को अच्छे दोस्त की जरुरत थी
इसके बाद जब उनसे सवाल किया गया कि सच में आप उनके साथ रिलेशनशिप में थी तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि नहीं ऐसा बिल्कुल नहीं है। मैं हमेशा से ही उनकी अच्छी दोस्त रही हूँ। जब उनका तलाक हुआ था तो उनको बस अच्छे दोस्त की जरुरत थी और बस मैंने एक अच्छा दोस्त होने का फर्ज निभाया है। आज भी हम दोनों का रिश्ता दोस्त का ही है और आगे भी ऐसा ही रहेगा। मैंने हमेशा उनका सपोर्ट किया है और आने वाले समय में भी बिना डरे में उनका सपोर्ट करूंगी।
