मैं Virgin हूं... Shivangi Joshi के इस बयान पर Shilpa Shinde ने उड़ाया मजाक, अब सोशल मीडिया पर हो रहीं ट्रोल
punjabkesari.in Wednesday, Jul 15, 2026 - 06:35 PM (IST)
Shivangi Joshi in Lock Up 2 : रियलिटी शो लॉकअप 2 में कंटेस्टेंट्स के बीच होने वाले विवाद और तकरार लगातार चर्चा का विषय बने हुए हैं। हाल ही में प्रसारित एक एपिसोड में अभिनेत्री शिल्पा शिंदे और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रेया कालरा को शिवांगी जोशी की नकल उतारते देखा गया। इस दौरान शिल्पा ने मिमिक्री करते हुए शिवांगी पर तंज भी कसा, जिसके बाद यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।
शिल्पा शिंदे ने की शिवांगी जोशी की नकल
हाल ही में आए दिन एपिसोड में कुछ ऐसा हुआ जिसकी वजह से हर कोई सोशल मीडिया पर श्रेया और शिल्पा शिंदे को ट्रोल कर रहा है। हुआ कुछ ऐसा की शिल्पा शिंदे और श्रेया कालरा एक साथ बैठकर शिवांगी जोशी की मिमिक्री करती हुई नजर आई। शिल्पा ने शिवांगी के बात करने के अंदाज की नकल करते हुए मजाकिया लहजे में कहा की उनके पास कोई सीक्रेट नहीं है, वह खुद को बेहद मासूम बताती हैं और शादी से पहले किसी रिश्ते में नहीं पड़ेंगी।
शिल्पा की मिमिक्री देखकर श्रेया कालरा भी हसने लगीं। इसके बाद उन्होंने हर्षद चोपड़ा की नक़ल करते हुए पूछा, शिवांगी तुम क्या सोच रही हो ? फिर उन्होंने खुद ही शिवांगी के अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि जब उनका स्क्रेट सबके सामने आएगा तो वह खूब हसेंगी क्योंकि उसमें कोई खास बात नहीं होगी।
शिवांगी ने नहीं दिया कोई रिएक्शन
ये पूरा मामला तब हुआ जब शिवांगी और हर्षद आपस में कुछ बात कर रहे थे। इसी दौरान शिल्पा और श्रेया भी कुछ दूर बैठी थीं, तभी दोनों की बातें सुनने के बाद शिल्पा ने शिवांगी का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया हालांकि शिवांगी को सब पता होते हुए भी उन्होंने कुछ खास रिएक्शन नहीं दिया।
सोशल मीडिया पर शिल्पा को किया जा रहा ट्रोल
शिल्पा की इस हरकत के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें खूब ट्रोल किया जा रहा है। हालांकि टीवी इंडस्ट्री के कुछ सितारों ने शिवांगी का साथ दिया है।
