दोषी पाया गया तो मैं अपनी जान देने के लिए तैयार हूं... अश्लील कंटेंट वाले केस पर छलका Raj Kundra का दर्द, मैंने कुछ गलत नहीं किया

punjabkesari.in Friday, Jul 17, 2026 - 11:56 AM (IST)

Raj Kundra : वर्ष 2021 राज कुंद्रा के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं था। उस समय वे राज कुंद्रा विवादों में आ गए थे जब उन पर मोबाइल एप्स के माध्यम से अश्लील सामग्री के प्रसार से जुड़े आरोप लगे। इस मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया और करीब 63 दिनों तक उन्हें जेल में रहना पड़ा। हालांकि, राज कुंद्रा शुरू से ही खुद को निर्दोष बताते आए हैं और उनका कहना है कि उन्होंने कभी कोई गैरकानूनी काम नहीं किया। 

Raj Kundra Adult Content Case

 मैं अपनी जान देने के लिए तैयार हूं- राज कुंद्रा 
राज कुंद्रा ने हाल ही में काफी समय बाद अपने केस को लेकर बाय की। उन्होंने कहा यदि में दोषित साबित होता हूं तो मैं हर तरह की सजा पाने के लिए तैयार हूं। शुरू से वो एक ही बात कहते हैं यदि उनसे कोई गलती हुई है तो उन्हें सजा दी जाए या तो फिर इस केस को खत्म किया जाए। पिछले पांच सालों से यह केस चल रहा है और उन्हें पूरा भरोसा है कि उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया। यदि अगर उनके खिलाफ कोई सबूत मिलता है तो वो अपनी जान देने के लिए तैयार हैं। 

 4000 लोग से छिन गया काम 
इसके बाद राज कुंद्रा ने अपने उस समय वो याद किया जब उन्हें इस केस की वजह से अपने सारे बिजनेस बंद करने पड़े। उनकी गिरफ्तारी के बाद मैंने और शिल्पा ने फैसला किया कि हम सारे बिजनेस बंद कर देंगे। राज कुंद्रा ने बताया कि उनका निवेश कई बड़े कारोबारों में था, जिनमें राजस्थान रॉयल्स, मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स, होम शॉपिंग सेंटर और उनके बेटे के नाम पर शुरू की गई टेक्नोलॉजी कंपनी विवान इंडस्ट्रीज शामिल थीं। उन्होंने कहा कि इन सभी व्यवसायों से लगभग 4,000 लोगों की आजीविका जुड़ी हुई थी और वे इन्हीं के जरिए अपना घर चला रहे थे।

Raj Kundra Adult Content Case

राज ने कहा कि मुझे उस गलती की सजा मिली जो मैंने की ही नहीं थी। मुझे सिर्फ ब्यान देने के लिए बुलाया गया और वहीं से गिरफ्तार कर लिया गया। 

 63 दिन मेरी जिंदगी के सबसे डरावने दिन थे
राज कुंद्रा ने कम से कम 63 दिन जेल में बिताए थे और इन्ही दिनों को याद करते हुए उनका दुःख झलक पड़ा। उन्होंने कहा कि यह समय मेरे लिए जिंदगी के सबसे खतरनाक दिन थे। इतना ही नहीं जब वो रात को सोते थे तो उन्हें यह भी नहीं पता होता था कि वो अगली सुबह देख पाएंगे या नहीं। हालांकि, उनका मानना है कि उसी मुश्किल दौर ने उन्हें पहले से ज्यादा मजबूत बनाया। उन्होंने कहा कि अगर उन्होंने वह समय नहीं देखा होता, तो शायद वह आज के राज कुंद्रा नहीं बन पाते और उन्हें यह भी समझ नहीं आता कि मुश्किल वक्त में कौन सच में उनका अपना है।


Raj Kundra Adult Content Case


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News