एक्टर Piyush Mishra के साथ हुआ दर्दनाक हादसा, बाथरूम में गिरकर हुए चोटिल, बेड से उठना भी हुआ मुश्किल

punjabkesari.in Wednesday, Jul 22, 2026 - 01:22 PM (IST)

Piyush Mishra : बॉलवुड अभिनेता, गायक और लेखक पियूष मिश्रा हाल ही में एक दर्दनाक हादसे का शिकार हो गए। जानकारी के मुताबिक, बाथरूम में उनका पैर फिसल गया, जिससे वह गिर पड़े और उन्हें गंभीर चोटें आईं। चोट इतनी गहरी है कि फिलहाल उनके लिए बिस्तर से उठना भी मुश्किल हो गया है। इस घटना की जानकारी फिल्म निर्देशक  आकाशादित्य लामा ने साझा कफरते हुए पियूष मिश्रा की स्वास्थ्य के बारे में बताया। 

Piyush Mishra Accident

पियूष मिश्रा के हाथ हुआ फ्रैक्चर 
पियूष मिश्रा जल्द ही फिल्म दुल्हनिया ले लाएगी में दिखाई देने वाले हैं, जिसका निर्देशन  आकाशादित्य लामा ने किया है। हाल ही में निर्देशक ने एक बातचीत के दौरान अभिनेता अभिनेता की सेहत को लेकर शं जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि घर में बाथरूम में पैर फिसलने से पियूष मिश्रा गिर पड़े, जिससे उनके हाथ में फ्रैक्चर हो गया। डॉक्टरों ने उन्हें फिलहाल पूरी तरह आराम करने और बेड रेस्ट की सलाह दी है। चोट की वजह से उनकी हालत ऐसी है कि बिस्तर से उठना भी उनके लिए काफी मुश्किल हो गया है। 

इन दिनों फिल्म की प्रमोशन से दूर रहेंगे पियूष मिश्रा 
 आकाशादित्य लामा ने बातचीत के दौरान बताया कि उन्होंने बीती रात पियूष मिश्रा के मैनेजर का फ़ोन आया और बताया कि उनको चोट लग गई है। डॉक्टर्स ने उन्हें बीएड रेस्ट करने की सलाह दी है। इस वजह से वो फिल्म की प्रमोशन के दौरान हिस्सा नहीं ले पाएंगे। 

Piyush Mishra Accident

काफी समय से बीमार थे पीयूष मिश्रा
इसके बाद फिल्म के निर्देशक ने बताया कि बाथरूम में हुए इस हादसे से पहले भी पियूष मिश्रा की तबीयत पूरी तरह ठीक नहीं थीं। इसके बावजूद उन्होंने अपने काम के प्रति पूरा समर्पण दिखाते हुए शूटिंग और अन्य जिम्मेदारियां निभाईं लेकिन दुर्घटना के बाद उनकी हालत ऐसी हो गई कि फिलहाल उनके लिए न सिर्फ चलना-फिरना बल्कि बिस्तर से उठना भी बहुत मुश्किल हो गया है। 

Piyush Mishra Accident

कब रिलीज होगी दुल्हनिया ले आएगी ?
फिल्म 'दुल्हनिया ले आएगी' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। कॉमेडी और रोमांस से भरपूर यह फिल्म कई दिलचस्प मोड़ों के साथ आगे बढ़ती है। शादी के इर्द-गिर्द घूमती इस कहानी में पारिवारिक रिश्तों और हास्य का बेहतरीन मेल देखने को मिलेगा। फिल्म में पीयूष मिश्रा के अलावा खुशाली कुमार और महेश मांजरेकर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म 24 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News