तलाक की खबरों के बीच Cannes में Mouni Roy का दूसरा लुक, बोल्ड लुक देख फैंस हुए दीवाने...देखें Photos
punjabkesari.in Thursday, May 21, 2026 - 11:48 AM (IST)
Mouni Roy : तलाक की खबरों की वजह से मौनी रॉय काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। इसी बीच उनका कान फिल्म फेस्टिवल का अवतार सबका ध्यान उनकी तरफ खींच रहा है। हाल ही में सोशल मीडिया पर फोटोज पोस्ट कर के मौनी रॉय ने अपना दूसरा लुक रिवील किया है। उनके दूसरे लुक में काफी बोल्ड और हॉट अवतार देखने को मिला।

मौनी रॉय ने ऑफ वाइट कलर की ऑफ शोल्डर गाउन पहनकर अपनी फोटोज अपलोड की हैं।

मौनी का यह लुक देखते ही हर कोई उनका दीवाना बन गया है। इसी के साथ सुंदरता को और भी ज्यादा बढ़ाने के लिए उन्होंने साथ में लाइट मेकअप किया हुआ है।

बड़े-बड़े सेलेब्स ने भी उनकी इस पोस्ट के नीचे तारीफों के पुल बांध दिए हैं।
हर तस्वीर में उन्होंने अलग-अलग अंदाज में पोज़ दिए हुए हैं। कभी कार में बैठकर तो कभी इवेंट में वो काफी खुश नजर आई हैं।

उनके इस लुक की सबसे ज्यादा अट्रैक्टिव बात थी उनका नेकलेस। ड्रेस के साथ उन्होंने डायमंड का नेकलेस पहना था।
अगर मौनी के काम की बात की जाए तो वो जल्द है जवानी तो इश्क होना है में नजर आएंगी।

