परफेक्ट Bridesmaid बनीं Alia Bhatt, बेस्टफ्रेंड Akansha Ranjan की शादी की दिखाई खूबसूरत झलकियां
punjabkesari.in Tuesday, Jul 14, 2026 - 05:35 PM (IST)
Akansha Ranjan Wedding : आलिया भट्ट और आकांक्षा रंजन लम्बे समय से बेहद करीबी दोस्त हैं। हाल ही में आकांक्षा ने फिल्म निर्माता शरण शर्मा के साथ शादी रचाई, जिसमें आलिया भी पूरे उत्साह के साथ शामिल हुईं। शादी के जश्न के बाद आलिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वेडिंग सेलिब्रेशन की कई खूबसूरत तस्वीरें साझा की। इन तस्वीरों में वह अलग-अलग ट्रेडिशनल आउटफिट्स में बेहद खूबसूरत नजर आई और फैंस ने उनके स्टाइल की जमकर तारीफ की।
पर्पल साड़ी में हसीन लगीं आलिया भट्ट
आलिया भट्ट ने अपनी बेसफ्रैंड की शादी में खूब रंग जमाया। हाल ही में आलिया ने खुद सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें एक समारोह के दौरान वह पर्पल रंग की खूबसूरत साड़ी में नजर आईं। उनका यह ट्रेडिशनल लुक फैंस को बेहद पसंद आया और सोशल मीडिया पर खूब तारीफें बटोर रहा है।

ग्रे साड़ी में भी आलिया ने जीता दिल
पर्पल साड़ी के अलावा आलिया भट्ट ने एक अन्य वेडिंग फंक्शन्स में ग्रे रंग की खूबसूरत साड़ी पहनी थी, जिसमें उनका अंदाज बेहद शालीन और एलिगेंट नजर आया। अपने लुक को और आकर्षक बनाने के लिए उन्होंने ईयररिंग्स और मांगटीका पहनकर उसे पारंपरिक टच दिया।

राजस्थानी पैटर्न साड़ी को दिया मॉडर्न टच
एक फंक्शन के दौरान आलिया ने राजस्थानी पैटर्न वाली ब्लैक कलर की सारी पहनी है। उन्होंने बड़े ही स्टाइल के साथ साड़ी को पहना हुआ है। इस लुक में आलिया की खूबसूरती और नजर आ रही है।
इसी के साथ आलिया भट्ट ने अपने फ्रेंड्स के साथ कुछ तस्वीरें शेयर हैं।

आलिया भट्ट का वर्क फ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट हाल ही में फिल्म 'अल्फा' में नजर आई थीं। इसके अलावा वह इन दिनों संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही फिल्म 'लव एंड वॉर' की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें उनके साथ रणबीर कपूर और विक्की कौशल भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।
