भाई जान की ऐसी हालत देख घबराए फैंस, गायब हुई Salman Khan के चेहरे की रौनक...हेल्थ को लेकर उठे सवाल

punjabkesari.in Sunday, Jul 19, 2026 - 06:37 PM (IST)

Salman Khan Look : इन दिनों बॉलीवुड के भाई जान यानि की सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म मातृभूमि को लेकर काफी चर्चा में हैं। अब हाल ही में उनकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। वीडियो में वो काफी पतले और बीमार से नजात आ रहे हैं। उनके फैंस उनकी ऐसी हालत को देख घबरा गए हैं क्योंकि  सलमान खान हमेशा से ही अपनी फिटनेस और स्मार्टनेस के लिए जाने जाते हैं। लेकिन अब उनके ऐसे लुक ने सबको चिंता में डाल दिया है। इतना ही नहीं लोग उनकी सेहत को लेकर भी बहुत से सवाल उठा रहे हैं। 

 ऐसा क्या है वायरल वीडियो में ?
हाल ही में सलमान खान मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में नजर आए, जहां उन्होंने हल्के ओलिव ग्रीन रंग की शर्ट और कैप पहनकर सिंपल लुक अपनाया था। हालांकि, इस दौरान उनका चेहरा पहले की तुलना में काफी बदला हुआ दिखाई दिया और वह कुछ थके हुए भी नजर आए। उनके इसी बदले हुए अंदाज का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, जिसके बाद फैंस उनकी सेहत को लेकर चिंता जाहिर करने लगे। 

यूजर्स ने सलमान खान को किया धर्मेंद्र से Compare 

उनके इस लुक को देखते ही लोगों ने कमेंट करने शुरू कर दिए। किसी ने कहा कि पहले वो पहचान ही नहीं पाए कि ये सलमान खान है तो किसी ने लिखा कि ये पूरे बूढ़े धर्मेंद्र जैसे लग रहे हैं।  एक दूसरे यूजर ने लिखा 'दोस्तों सलमान खान को क्या हुआ है ? उनका चेहरा देखिए, वह दादा की तरह लग रहे हैं।

फिल्म के लिए बदला सलमान खान ने लुक 
दूसरी ओर, कई फैंस का मानना है कि सलमान खान का बदला हुआ लुक उनकी आगामी फिल्म की तैयारी का हिस्सा हो सकता है। वहीं कुछ लोगों ने इसे उनकी बढ़ती उम्र का असर बताया। फिलहाल, इस विषय पर सलमान खान या उनकी टीम की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया या ब्यान सामने नहीं आया है। 

सलमान खान का वर्कफ्रंट
इसी के साथ अगर सलमान खान का काम देखा जाए तो वो जल्द ही फिल्म मातृभूमि में नजर आएंगे। इस फिल्म के लिए उन्होंने अपने बहुत से लुक बदले हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News