सुंदरता में अप्सरा से कम नहीं हैं Ramayana की मां सीता, Sai Pallavi की इन तस्वीरों पर ठहर जाएंगी आपकी नजरें
punjabkesari.in Sunday, Jul 19, 2026 - 07:12 PM (IST)
Sai Pallavi Photos : इन दिनों रामायण पार्ट-1 को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। फिल्म के साथ-साथ इसमें मां सीता का किरदार निभा रहीं साउथ स्टार साई पल्ल्वी भी लगातार चर्चा का विषय बनी हुई हैं। हाल ही में उनकी कुछ नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिन्होंने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है और उनकी सादगी भरी खूबसूरती की जमकर तारीफ हो रही है।
यहां देखें नामित मल्होत्रा की रामायण की मां सीता की तस्वीरें
जिन तस्वीरों की यहां चर्चा की जा रही है, वे नै दिल्ली में आयोजित दिलम रामायण के प्रथम संकल्प इवेंट की है। इस खास मौके पर मां सेठा का किरदार निभा रहीं साई पल्ल्वी अपने सादगी भरे और एलिगेंट लुक में नजर आई। उनका यह अंदाज इतना आकर्षक था कि इवेंट में मौजूद हर किसी की नजरें उन पर ठहर गईं।

साई पल्लवी की सादगी ने मोह लिया सबका मन
साई पल्लवी को हमेशा से ही सादगी और सुंदरता की मिसाल माना जाता है। इस इवेंट में आकर उन्होंने फिर से यह साबित कर दिया कि क्यों उनकी सुंदरता और सादगी की इतनी चर्चा होती है। बनारसी साड़ी पहन वो किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही हैं।

ट्रेडिशनल लुक में साई पल्लवी ने खींच लिया सबका ध्यान
हर इवेंट में ज्यादातर साई पल्ल्वी को ट्रेडिशनल लुक में ही देखा जाता है। साई पल्ल्वी उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं, जो सिर्फ फिल्मों में ही नहीं बल्कि अपनी निजी जिंदगी में भी पारंपरिक पहनावे को खास महत्व देती हैं। रामायण के प्रथम संकल्प इवेंट में वह खूबसूरत कांजीवरम सिल्क साड़ी पहनकर पहुंची। उनके इस सादगी भरे लेकिन बेहद शाही अंदाज ने हर किसी का दिल जीत लिया। इस दौरान फैंस उनकी नेचुरल ब्यूटी की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर आग की तरह फ़ैल गईं साई की तस्वीरें
सोशल मीडिया पर फ़िलहाल साई पल्ल्वी की तस्वीरें आग की तरफ फ़ैल गई हैं। उनके फैंस साई को मां सीता के रूप में देखने के लिए काफी उत्सुक हैं।
24 जुलाई को आएगा रामायण का ट्रेलर
नमित मल्होत्रा द्वारा बनी यह फिल्म साल की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है। 24 जुलाई को इस फिल्म का ट्रेलर लांच होगा। इतना ही नहीं देश के बाहर यानि विदेश में भी इस ट्रेलर के लांच का इवेंट होगा।

