कुछ ऐसा दिखता है Hema Malini का 54 साल पुराना आशियाना, बेटी Esha Deol ने दिखाया घर का एक-एक कोना, देखें Inside Photos

punjabkesari.in Saturday, Jun 27, 2026 - 12:02 PM (IST)

Hema Malini Home : हर कोई यह जानने के लिए काफी उत्सुक रहता है कि बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की लाइफ कैसी होती होगी, उनका घर कैसा होगा ?  हाल ही में एक यूट्यूबर बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी के घर पहुंची। उनकी बेटी ईशा देओल ने घर के एक-एक कोना दिखाया, हेमा मालिनी के 54 साल इस पुराने घर के हर कोने में धर्मेंद्र की यादें दिखाई दी। तो चलिए देखते हैं कैसा दिखता है ड्रीम गर्ल का घर-

Hema Malini home tour

हाल ही यूट्यूब की एक वीडियो में ईशा देओल ने हेमा मालिनी के घर का एक-एक कोना दिखाया। 

इसी के साथ ईशा देओल ने बताया कि इन घर को हमेशा ड्रीम गर्ल के नाम से जाना जाता था। 

Hema Malini home tour

घर के हर एक कोने में धर्मेंद्र की यादें सजी हुई हैं। घर के लिविंग एरिया ने में  एक्टर धर्मेंद्र की बड़ी तस्वीर भी लगी हुई है। 

ईशा देओल ने बताया कि मैं बचपन से इसी घर में पली-बढ़ी हूं और घर के हर एक कोने में उनकी यादें बसी हुई हैं। 

ईशा देओल ने बताया कि घर की सजावट में भी परिवार की खूबसूरत यादों को खास जगह दी गई है। घर के कुशन पर भी हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की तस्वीरें प्रिंट हैं, जो इस घर को और भी खास बनाती हैं। उन्होंने यह भी बताया कि परिवार के हर सदस्य के लिए घर में अलग-अलग फ्लोर तय किए गए हैं, जिससे सभी को अपनी निजी जगह मिल सके।

Hema Malini home tour

ईशा देओल ने घर में डांस रूम भी दिखाया, जहां आज भी हेमा मालिनी डांस प्रैक्टिस करती हैं। 

घर के अंदर का पोरशन दिखते हुए ईशा देओल ने बताया कि मेरा और मेरी मम्मी का किचन अलग-अलग है क्योंकि वो अपने खाने को लेकर काफी स्ट्रिक्ट हैं। 

Hema Malini home tour


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News