3.5 करोड़ में Salman Khan ने बेचा अपना बांद्रा वाला फ्लैट, अब समंदर किनारे बनाएंगे अपना  uxury आशियाना

punjabkesari.in Thursday, Jul 30, 2026 - 05:30 PM (IST)

Salman Khan : बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान इन दिनों अपने नए सी-फेसिंग लग्जरी घर को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। इसी बीच खबर सामने आई है कि उन्होंने मुंबई के बांद्रा इलाके में अपने अपार्टमेंट को बेच दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने इस फ्लैट को करीब 11 साल पहले ख़रीदा था और अब समय का फायदा देखते हुए उन्होंने इसे बेच दिया है। 11 साल बाद सलमान खान को इसका काफी फायदा मिला है। 

CRE Matrix की जानकारी के मुताबिक, सलमान खान ने यह अपार्टमेंट 3.5 करोड़ रुपये में बेचा है। हालांकि, उन्होंने 2015 में इसे 2.88 करोड़ में ख़रीदा था। दस्तावेजों और खबरों को मुताबिक यह फ्लैट बांद्रा वेस्ट स्थित शिव अस्थान बिल्डिंग में है। 13 जुलाई को सलमान खान ने इसे बेचा था और 9 जुलाई को इसकी रजिस्ट्री हो चुकी थी। 

Salman Khan Sold  Bandra Flat

सलमान खान ने 21 लाख चुकाई स्टैम्प ड्यूटी
दस्तावेजों के मुताबिक, इस प्रॉपर्टी की खरीद के दौरान 21 लाख की स्टाम्प ड्यूटी अदा की गई है और कम से कम 30 हजार इसकी रेजिस्ट्रशन फीस दी है। 
करीब 758 वर्ग फुट में फैले इस अपार्टमेंट के साथ दो कार पार्किंग की सुविधा भी शामिल है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 23 जुलाई को आधिकारिक तौर पर मालिकाना हक नए खरीददार को ट्रांसफर कर दिया गया है। 

इससे पहले भी सलमान खान ने बेचीं थी अपनी प्रॉपर्टी 
2026 में यह पहली बार नहीं है जब सलमान खान ने अपनी प्रॉपर्टी बेचीं है, इससे पहले भी उन्होंने अपना 1318 स्क्वायर फीट वाले अपार्टमेंट को बेचा था, जो कि वेस्ट बांद्रा में स्थित था। हालांकि 2025 में ही उन्होंने इस डील को पक्का कर लिया था और 5.35 करोड़ में फाइनल किया था। 

Salman Khan Sold  Bandra Flat

सलमान खान बनाएंगे अपना नया आशियाना 
हाल ही में सलमान खान उस समय चर्चा में आए थे, जब उन्हें महाराष्ट्र कोस्टल जोन मैनेजमेंट अथॉरिटी से नए रिहायशी टॉवर के निर्माण की मंजूरी मिली थी। 
 यह प्रस्तावित सी-फेसिंग प्रोजेक्ट उनके मौजूदा अपार्टमेंट से करीब 100 मीटर की दूरी पर है। 1974 से सलमान और उनका परिवार इस गैलेक्सी में रह रहे हैं। 

सलमान खान का वर्कफ्रंट
सलमान खान के अगर काम की बात की जाए तो पिछले काफी समय से वो अपनी आने वाली फिल्म मातृभूमि को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News