स्टार बनने के लिए Salman Khan को चुकानी पड़ी कीमत, सुन्दर और जवान दिखने के लिए भाईजान करवाते थे ये गैर-क़ानूनी Treatment

punjabkesari.in Friday, Jul 31, 2026 - 01:39 PM (IST)

Salman Khan : हाल ही में फिल्म मेकर और लेखक शैलेन्द्र सिंह ने कुछ ऐसी बातें बताई हैं, जिसे सुनकर हर कोई काफी हैरान रह गया है। यह तो सबको पता ही है की सुन्दर और जवान बनने के लिए बॉलीवुड के सितारे बड़े-बड़े ट्रीटमेंट लेते हैं। इसी बीच लेखर शैलेन्द्र सिंह ने दावा किया है कि बालों  की ग्रोथ के लिए सलमान खान प्लेटलेट-रिच प्लाज्मा (PRP) थेरेपी का सहारा लेते थे। इसी के साथ उन्होंने यह भी बताया कि उस दौरान इस प्रक्रिया भारत में पूरी तरह से गैर क़ानूनी था। फिल्म मेकर ने बताया जब में भाई से मिलने गया तो मैंने उनके घर खुद उनको वो ट्रीटमेंट करवाते हुए देखा था। 

सलमान खान को देखकर हैरान रह गए शैलेन्द्र सिंह
हाल ही में पहुंचे एक पॉडकास्ट के दौरान उन्होंने बताया कि यह बात तक उनके सामने आई जब सेलिब्रिटी मैनेजर रेशमा शेट्टी ने उन्हें कहा कि उनके बाल बहुत कम हो रहे हैं। इसके बाद उन्होंने इसका समाधान ढूढ़ना शुरू कर दिया। इसी बीच जब वो सलमान खान से मिलने उनके घर पहुंचे तो उन्होंने कुछ ऐसा देखा, जिसे देखकर वो काफी हैरान रह गए। 

Salman Khan Hair Treatment

बिरयानी खाते हुए सिर में लगवा रहे थे सुई 
उस समय को याद करते हुए शैलेंद्र ने बताया कि, उस समय सलमान खान  बिरयानी खा रहे थे और तभी वहां से अजीब सा आदमी आया, जिसने हाथों में  ग्लव्स पहने हुए थे और उसने आते ही सुई निकाली और सलमान खान के सिर की त्वचा पर लगाने लगा। यह मंजर देखना मेरे लिए बहुत अजीब था। 

उस समय गैरकानूनी था ये ट्रीटमेंट 
उस दौरान शैलेंद्र को देखकर सलमान खान ने बोला और कहा- स्टार बनने की एक कीमत चुकानी पड़ती है, भाई। इसके बाद उन्होंने बताया कि इस प्रोसीजर को पीआरपी थेरेपी कहा जाता है। इसी के साथ उन्होंने बताया उस समय वो गैर-क़ानूनी था। 

Salman Khan Hair Treatment

सलमान खान के अलावा ये सेलिब्रिटीज भी करवा चुके हैं ट्रीटमेंट 
इसी की बात करते हुए शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि इस प्रोसेस में वे आपका खून लेते हैं और उसी का ही आपके ऊपर उपचार किया जाता है। उनका दावा है कि उस समय भारत में यह प्रक्रिया कानूनी नहीं थी। उन्होंने कहा की सिर्फ सलमान खान ही बल्कि बहुत से बड़े-बड़े भी सितारें भी इस ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं। उनके मुताबिक आधे से ज्यादा बॉलीवुड यह इलाज करवा चुका है। 

क्या होती है PRP Therapy ?
उन्होंने बताया कि यह एक इलाज है, इससे गए हुए बाल फिर से वापिस आ जाते हैं। 

Salman Khan Hair Treatment
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News