हुस्न परी बनीं Aishwarya Rai, 600 घंटे की मेहनत, 7000 असली मोतियों से बनी ड्रेस पहनकर Cannes पहुंची एक्ट्रेस, सामने आई Unseen Photos

punjabkesari.in Thursday, Aug 06, 2026 - 05:43 PM (IST)

Aishwarya Rai Cannes  Unseen Photos : मिस वर्ड का ख़िताब अपने नाम करने वाली ऐश्वर्या राय एक बार फिर से अपने हुस्न और फैशन स्टाइल को लेकर सुर्खियों में हैं। फ्रांस में हुए कांस फिल्म फेस्टिवल से उनकी कुछ शानदार तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में ऐश्वर्या राय मशहूर फैशन डिज़ाइनर टोनी वार्ड द्वारा डिज़ाइन किए गए खास गाउन में नजर आ रही हैं। इस शानदार आउटफिट को करीब 7 हजार असली मोतियों और बेहतरीन रेशम से बेहद बारीकी से साथ तैयार किया गया है। ऐश्वर्या का शाही और आकर्षक लुक फैंस को इतना पसंद आया कि उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर खूब चर्चा बटोर रही हैं। 

 Aishwarya Rai

कांस फिल्म फेस्टिवल खत्म हुए काफी समय बीत चुका है लेकिन ऐश्वर्या राय बच्चन का स्टाइल और खूबसूरती आज भी चर्चा का विषय बने हुए हैं। हाल ही में उनकी कुछ अनदेखी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिन्होंने फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। ये तस्वीरें रेड  कार्पेट की नहीं, बल्कि समुद्र किनारे की हैं, जहां ऐश्वर्या अपने बेहद शाही और एलिगेंट अंदाज में नजर आ रही हैं। उनका यह रॉयल लुक लोगों को खूब पसंद आ रहा है। लंबे समय से उनकी नई तस्वीरों का इन्तजार कर रहे फैंस इस फोटोज पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं और उनकी खूबसूरती व स्टाइल की तारीफ करते नहीं थक रहे। 

 Aishwarya Rai

सामने आया ऐश्वर्या राय का स्पेशल लुक 
कांस फिल्म फेस्टिवल में रेड कारपेट पर ऐश्वर्या राय बच्चन की झलक देखने के बाद अब उनके इस खास लुक की कुछ शानदार और हाई-क्वालिटी तस्वीरें सामने आई हैं। सोशल मीडिया पर आते ही ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही रही हैं। इस खूबसूरत ऑउटफिट में ऐश्वर्या का शाही और एलिगेंट अंदाज लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। उनकी अदाओं और स्टाइल ने हर किसी का दिल जीत लिया है। 

 Aishwarya Rai

 600 घंटों से ज़्यादा समय में बनी ऐश्वर्या की यह ड्रेस 
कान्स 2026 के लिए ऐश्वर्या राय बच्चन का टोनी वार्ड कॉउचर गाउन कलाकारी और बारीकी का एक शानदार मेल है। इसमें हाथ से लगाए गए 7,000 से ज़्यादा मोती, लगभग 40 मीटर सिल्क टैफ़ेटा और 600 घंटे से ज़्यादा की कारीगरी शामिल है। 

बेहद खास था ऐश्वर्या राय का यह लुक
ऐश्वर्या राय बच्चन ने इस मौके पर मोतियों से सजे बेहद आकर्षक गाउन को चुना, जिसके साथ उन्होंने सफेद रंग की लंबी और स्टाइलिश केप कैरी की थी। उनके इस आउटफिट का डिजाइन बेहद अलग और शाही अंदाज वाला था। लुक को और निखारने के लिए उन्होंने बालों को सॉफ्ट कर्ल्स में स्टाइल किया, जबकि एक्सेसरीज को बेहद मिनिमल रखा। यही सादगी और एलिगेंस उनके पूरे लुक को और भी खास बना रही थी।

 Aishwarya Rai


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News