अस्पताल में भर्ती हुए Sonu Nigam, सर्जरी के बीच Doctors के लिए गाया मोहम्मद रफी का गाना, ऐसी हालत देख भावुक हुए Fans
punjabkesari.in Sunday, Aug 09, 2026 - 01:28 PM (IST)
Sonu Nigam in Hospital : हाल ही में बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे फेमस सिंगर सोनू निगम ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी वीडियो शेयर की जिसे देखने के बाद हर कोई भावुक और हैरान रह गया है। इस वीडियो में सोनू निगम अस्पताल के बेड पर लेटे हुए मोहम्मद रफी का गाना गुनगुना रहे हैं। इस वीडियो में उनके साथ डॉक्टर्स की बैठे हैं, जो उनकी सर्जरी करेंगे। लाखों दिलों की जान सोनू निगम को ऐसी हालत में देख उनके फैंस काफी भावुक हो गए हैं लेकिन उनके इस अंदाज ने सबका दिल भी जीत लिया है।
दर्द में भी गाना गाना नहीं भूलें सोनू निगम
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में सोनू निगम अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में अपनी सर्जरी के दौरान नजर आ रहे हैं। खास बात यह रही की इलाज के बीच भी उन्होंने सुरों का साथ नहीं छोड़ा और मोहम्मद रफी का मशहूर करीब 70 साल पुराना सुहानी रात ढल चुकी गुनगुनाते दिखाई दिए।
सर्जरी के बीच सोनू निगम का यह जिंदादिल अंजदाज फैंस को काफी पसंद आया। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और उनके चाहने वाले कमेंट्स के जरिए सिंगर के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।
फैंस ने सोनू निगम के लिए मांगी दुआ
सोनू निगम ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए बताया कि सर्जरी के दौरान उन्होंने डॉक्टर नीलेश सतभाई और उनकी टीम के लिए अचानक एक छोटा-सा परफॉरमेंस दिया। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि - दर्द के बीच गाना उन्हें ख़ुशी का एहसास दिलाता है।
वीडियो सामने आते ही फैंस ने कमेंट सेक्शन में दिल वाले इमोजी के साथ अपना प्यार जताया। कई यूजर्स ने सोनू के इस अंदाज की तारीफ करते हुए कहा कि सर्जरी के बीच उनकी सुरीली आवाज सुनना डॉक्टरों के लिए किसी खास अनुभव से कम नहीं रहा। कुछ लोगों ने डॉक्टरों को ‘खुशनसीब’ बताया कि उन्हें लाइव सोनू निगम को सुनने का मौका मिला।
क्या हुआ सोनू निगम को ?
कुछ समय पहले ही सोनू निगम ने सोशल मीडिया पर सबको बताया था कि वो पिंच्ड नर्व की समस्या से जूझ रहे हैं और गर्दन के पास नस पर दवाब पड़ने की वजह से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसी समस्या की वजह से उनहोंने MRI और CT स्कैन भी करवाई थीं। अब हाल ही में उन्होंने अस्पताल से वीडियो पोस्ट कर सबको परेशानी में डाल दिया है लेकिन अभी तक उनकी तरफ से कोई पुष्टि नहीं आई है कि किस चीज की सर्जरी हुई है।
