नहीं देखा होगा ऐसा दिल,  ''रामायण'' से मिली फीस कैंसर पीड़ित बच्चों को दान करेंगे Vivek Oberoi

punjabkesari.in Monday, Aug 03, 2026 - 05:25 PM (IST)

Vivek Oberoi : विवेक ओबेरॉय इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म रामायण को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर राम और साई पल्ल्वी सीता का किरदार निभाती हुई नजर आएंगी। आपको बता दें की विवेक इस फिल्म में विद्युत्जिह्व  का किरदार निभाते हुए नजर आएँगे। इस फिल्म से ज्यादा विवेक अपने एक फैसले की वजह से लाइमलाइट में आ गए हैं। इस फिल्म से उन्हें जो भी पैसा मिलेगा वो फीस कैंसर से जूझ रहे बच्चों की मदद के लिए दान करेंगे। 

Vivek Oberoi Ramayan

 कैंसर पीड़ित बच्चों को दान करेंगे सारी फीस 
हाल ही में हुए एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि उन्होंने नामित मल्होत्रा से कह दिया है कि वे रामायण फिल्म से मिली हुई फीस अपने पास नहीं रखेंगे। उनका मन है कि वो अपनी सारी फीस  कैंसर से जूझ रहे बच्चों की मदद के लिए देंगे। इसी के साथ एक्टर ने कहा कि वह इस नेक पहल का हिस्सा बनना चाहते हैं। उनके मुताबिक, 'रामायण' भारतीय सिनेमा को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाने वाली फिल्म साबित हो सकती है, इसलिए वह इस सफर में अपना योगदान देना चाहते हैं।

Vivek Oberoi Ramayan

भारतीय सिनेमा के लिए एक टर्निंग पॉइंट है 'रामायण' 
इसी बीच विवेक ने रामायण फिल्म के प्रोड्यूसर ​​और डायरेक्टर की खूब तारीफ की। उन्होंने कहा यह फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक टर्निंग पॉइंट साबित हो सकती है। 

ओबेरॉय ने कहा: विवेक ओबेरॉय ने कहा कि नामित मल्होत्रा और नितेश तिवारी जिस स्तर पर काम कर हैं, वह भारतीय सिनेमा को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। उनके अनुसार रामायण एक ऐसी फिल्म है जो भव्यता और तकनीक के मामले में हॉलीवुड फिल्मों को टक्कर देगी। उन्होंने बताया कि उस प्रोजेक्ट से एक ऐसी VFX कंपनी जुड़ी है, जिसे बहुत से ऑस्कर अवार्ड मिल चुके हैं। विवेक का मानना है की भारत की महान पौरणिक कहानी को वैश्विक स्तर पर पेश करने से बेहतर बात और क्या हो सकती है। उन्होंने यह भी कहा की इस फिल्म में काम कर के उन्हें बहुत ख़ुशी मिली है और पूरी टीम के साथ काम करना उनके लिए हमेशा यादगार रहेगा। इसी के साथ उन्होंने यह भी रिवील किया कि फिल्म की कुछ दिनों की शूटिंग अभी बाकी है। 

Vivek Oberoi Ramayan
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News